फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   child marriage in rajasthan

ये कैसा ब्याह! 13 साल की दुल्हन-45 का दूल्हा

Thu, 20 Apr 2017 08:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
child marriage in rajasthan
demo pic
प्रदेश में करौली जिले की सपोटरा तहसील में एक अनोखे बाल विवाह का मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बच्ची की शादी उसके दादा ने एक अधेड़ के साथ तय कर दी। नाबालिग के माता-पिता द्वारा विरोध करने पर परिवार का हुक्का-पानी तक बंद कर दिया गया। अब पीड़ित परिजनों ने बृहस्पतिवार को कलक्टर का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन


मामले के तहत सपोटरा में रहने वाली 13 साल की नाबालिग बच्ची का ब्याह उसके दादा ने ही 45 साल के अधेड़ के साथ तय कर दिया। यही नहीं, जब बच्ची के माता—पिता ने इस बेमेल विवाह का विरोध किया तो गांव के पंच—पटेलों ने उनका हुक्का—पानी बंद करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। लंगेह गांव में रहने वाले लड़की के पिता कैलाश गुर्जर ने बताया कि लड़की के दादा ने उसकी शादी पांच साल पहले पहाड़पुरा गांव के रहने वाले अमरसिंह के साथ तय कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद अब आखातीज पर बेटी का ब्याह उसके साथ करने के लिए पंच पटेल लगातार दबाव बना रहे थे। कैलाश का कहना है कि जब उसने 45 साल के अमरसिंह से बेटी का ब्याह करने से मना कर दिया तो पंच—पटेलों ने पंचायत बुला ली। इसमें उसके परिवार का हुक्का—पानी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, यहां बनी हुई सरकारी पानी की टंकी से पानी तक उसे नहीं भरने दिया जा रहा। इसके कारण उसके परिवार के लोगों को पांच किलोमीटर दूर से पीने के लिए पानी भरकर लाना पड़ता है।


आखिरकार तंग आकर बृहस्पतिवार को पीड़ित पक्ष ने कलक्टर को इस संबंध में अपनी व्यथा सुनाई। इसके बाद कलक्टर ने मामले में शीघ्र कार्रवाई करने के लिए स्थानीय थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed