फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Chicken-Biryani fed by police

इन्हे थाने में खिलाया जा रहा है चिकन—बिरयानी

Mon, 17 Apr 2017 09:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 17 Apr 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
Chicken-Biryani fed by police
पुलिस की गिरफ्त में नाइजीरियन ठग - फोटो : amar ujala
देशभर में करीब तीन करोड़ की ठगी करने वाले नाइजीरियन ठगों को उदयपुर की अम्बामाता थाना पुलिस की मैस का खाना पसंद नहीं है। यहां के सादा पानी को भी वे अपने हैल्थ के लिए नुकसानदायक बता रहे है। ऐसे में पुलिस को इन ठगों को चिकन बिरयानी खिलाना और मिनरल वाटर पिलाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


ठगी के इन आरोपियों को पुलिस ने मुम्बई के विरार से गिरफ्तार किया था। अम्बामाता थाना पुलिस के अनुसार रविवार को स्थानीय दो युवकों न्यू भूपालपुरा निवासी संदीप पुत्र देवेंद्र मोहिंद्रा और नरेश पुत्र उदयलाल पंचोली को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद गिराहे के मुख्य सरगना नाइजीरिया के विक्टर उर्फ केल्विल व ईडुली चार्ल्स सहित मुम्बई की रहने वाली प्रेमादास सोनी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


यहां थाने में इन नाइजीरियन ठगों को मैस की बनी दाल—रोटी दी गई तो उसे कचरा बताते खाने से इनकार कर दिया। मजबूरन पुलिस को इनकी जी हुजूरी करनी पड़ रही है। इन्हें अब खाने में चिकन—बिरयानी और पीने के लिए बोतलबंद पानी दिया जा रहा है। इन्हें सूप वाला मीट भी खिलाया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि इनकी इस आवभगत का खर्च पुलिस वालों को अपनी जेब से ही भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विक्टर उर्फ केल्विल बिजनेस वीजा पर तीसरी बार भारत आया है। वहीं, ईडुली चार्ल्स स्टूडेंट वीजा पर भारत में है, इसने मुम्बई के एक कॉलेज में कम्प्यूटर कोर्स के लिए एडमिशन भी ले रखा है। ये दोनों आरोपित विभिन्न देशों के वीजा बनाने के नाम पर सोशल साइट्स पर अपने विज्ञापन देते। जैसे ही वीजा का इच्छुक व्यक्ति इनसे संपर्क करता ये उसके मेल पर फर्जी स्कैन वीजा भेजकर मोटी रकम वसूल कर लेते। बैंक खाते में रकम जमा होने के बाद ये संबंधित व्यक्ति से संपर्क तोड़ लेते थे। इसके अलावा फर्जी सिम कार्ड के जरिये लोगों को लॉटरी लगने का झांसा देकर, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर महंगे कपड़े, इलेक्ट्रोनिक सामान सस्ते दामों में बेचने का झांसा देकर लोगों से रकम ऐंठते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed