फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   chennai kolathur burglary case inspector s periyapandi showed brave effort and gives his life

चेन्नई का 'सिंघम' जिसने राजस्थान आकर बदमाशों से लड़ते हुए फर्ज के लिए दे दी अपनी जान

Wed, 13 Dec 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
chennai kolathur burglary case inspector s periyapandi showed brave effort and gives his life
चेन्नई पुलिस के शहीद इंस्पेक्टर एस.पेरियापंडी
पेरियापंडी चेन्नई पुलिस के एक बहादुर और जांबाज इंस्पेक्टर थे जिन्होनें फर्ज के खातिर अपनी जान न्यौछावर कर दी और इससे पहले भी उन्होनें अपनी बहादुरी की ऐसी कई कहानियां लिखी थी। राजस्थान के पाली जिले में आज चेन्नई पुलिस द्वारा बदमाशों को पकड़ने की कार्रवाई में चेन्नई पुलिस के बहादुर इंस्पैक्टर पेरियापंडी शहीद हो गए।
विज्ञापन



पेरियापंडी आज अपनी टीम के साथ पाली के जैतारण पहुंचे थे जहां से उन्होनें उनके राज्य में सोने की डकैती के मामले में दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करना था। डकैत पंडियान के हाथ लग भी गए थे मगर तभी उन्हें ले जाते समय एक डकैत ने उनकी सर्विस रिवॉल्वर से उन्हें गोली मार दी और बाकि टीम पर भी हमला बोल डाला। इस हमले में पेरियापंडी शहीद हो गए जिससे चेन्नई पुलिस ने अपने सबसे बहादुर पुलिसकर्मियों से एक को खो दिया। 
विज्ञापन

 

जब उत्पातियों से घिर गए थे पेरियापंडी

chennai kolathur burglary case inspector s periyapandi showed brave effort and gives his life
डेमो इमेज
बताया जाता है कि चेन्नई में पेरियापंडी की बहादुरी के किस्से कई बार सुनने को मिल जाते थे। साल 2008 में पेरियापंडी जब सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर तैनात थे तो वहां एक रिहायशी कॉलोनी से उन्हें सूचना मिली कि कुछ उत्पाती युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से बद्तमीजी कर रहे हैं।


पेरियापंडी अपने साथ पुलिस का एक छोटा सा जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे जहां उन्हें उत्पातियों ने चारों ओर से घेर लिया। उत्पाती युवकों ने पेरियापंडी समेत उनकी टीम पर जानलेवा हमला भी बोल डाला जिसके बाद वो जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वहांं से निकले। पेरियापंडी ने हार नहीं मानी और पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता लेकर वो फिर से मौके पर पहुंच गए और शरारती युवकों को पकड़कर सीधा जेल भिजवा दिया। 
 

हाल ही में मिला था प्रमोशन

chennai kolathur burglary case inspector s periyapandi showed brave effort and gives his life
डेमो इमेज
पेरियापंडी को अभी हाल ही में सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट किया गया था। उनके बहादुरी के किस्से ना केवल चेन्नई में बल्कि पूरे तमिलनाडू तक में प्रचलित थे जिससे उन्हें चेन्नई का सिंघम भी कहा जाने लगा था। चेन्नई की एक ज्वैलरी शॉप पर हुई सोने की लूट के मामले में राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले डकैत नाथूराम की चेन्नई पुलिस को काफी समय से तलाश थी जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि नाथूराम अपने परिजनों से मिलने के लिए गांव आया हुआ है।


सूचना मिलने पर चेन्नई पुलिस की एक टीम पाली के जैतारण पहुंची जहां से आरोपी नाथूराम और उसके एक साथी को रामावास गांव के ईंट के भट्टों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम नाथूराम को पकड़कर ले ही जा रही थी कि उसने इंस्पेक्टर पांडियान की सर्विस रिवॉल्वर निकालकर उनपर फायर कर दिया और अपने साथी को छुड़कार भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed