फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cheetan now in conscious, discharge from hospital

राजस्थान के चीता ने जीती जिंदगी की जंग, एम्स से हुए डिस्चार्ज

Wed, 05 Apr 2017 04:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 05 Apr 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
cheetan now in conscious, discharge from hospital
चेतन चीता
श्रीनगर में लश्करे तैयबा से सीधा सामना कर राजस्थान की धरती को गौरवनान्वित करने वाले कमाडेंट चेतन चीता को दिल्ली एम्स से बुधवार को डिस्चार्ज हो गए। डॉक्टर कह रहे हैं कि चीता की इच्छा शक्ति मजबूत हैं और उनका स्वस्थ होना चमत्कार से कम नहीं है। चीता के लिए पूरे देश में दुआओं का दौर चल रहा था।
विज्ञापन


चीता को होश आने के बाद सुबह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू पहुंचे और चीता से हालचाल जाने। इसके बाद उन्होंने चता का इलाज कर रहे डॉक्टरों से और चीता की पत्नी से भी वार्ता की। एम्स के ट्रोमा सर्जरी व क्रिटिकल केयर सेन्टर के प्रोफेसर डॉ. अमित गुप्ता के अनुसार चीता के स्वास्थ्य में जो सुधार हुआ है, वह सिर्फ एक चमत्कार ही है। डॉ. गुप्ता के अनुसार ब्रेन को नुकसान पहुंचने के कारण उनका जीसीएस स्केर एम 3 था। जिसमें अब काफी सुधार हुआ है और वह एम 6 हो गया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार चीता अब होश में है और उनके सभी अंग काम कर रहें है। वहीं चीता की पत्नी उमा सिंह का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास था कि उनके पति जल्द ही स्वस्थ्य हो जाएंगें। सिंह के अनुसार चीता की इच्छा शक्ति बहुत मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीता ने  9 गोली लगने के बाद भी तीन आतंकियों को मार गिराया था। चीता की बाहदुरी के कायल आम लोगों लेकर सेलिब्रिटी तक है। तीन भाई बहनों में चेतन सबसे बड़े हैं और उनके दो बच्चे हैं।

'चीता' के नाम से मशहूर सीआरपीफ कमांडेंट चेतन चीता को 14 फरवरी के दिन कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शरीर में 9 गोलियां लगी थी। उस दौरान चेतन सेना,जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक आॅपेरशन का नेतृत्व कर रहे थे।

आतंकियों की तरफ से हुई गोलीबारी में उनके हाथ, पैर, आंख, पेट और कुछ अन्य अंगो पर कुल 9 गोलियां लगी थीं। डॉक्टर के अनुसार एक गोली उनकी दाईं आंख से होती हुई, ब्रेन को डैमेज करती हुई निकल गई थी। वहीं, एक गोली पीठ में लगी थी, जो उनके पेट से होते हुए बाहर निकल गई थी। इसकी वजह से आंत बुरी तरह डैमेज हो गई थी।

पूरी तरह छलनी होने और आंख में गोली लगने के बावजूद चेतन चीता ने 16 राउंड गोलियां चलाईं और उनकी ओर से मारे गए तीन आतंकियों में से एक लश्कर के खतरनाक आतंकी कमांडर अबू हारिस था।

प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी की थी दुआ

चीता के जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और बॉलिवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सहित सभी ने दुआ मांगी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा था - हमारे हीरो आप जल्दी स्वस्थ्य हों और आपकी उम्र लंबी हो। वहीं, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने महामृत्युंजय मंत्र के साथ चेतन चीता की फोटो ट्वीट की।


राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट करते हुए लिखा था - भारत माता के वीर सपूत—कोटा के वीर जांबाज़ कमांडेंट चेतन कुमार चीता की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं - पूरे देश को आप पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed