फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Changes in Rajasthan: Some ministers willing to quit, Ajay Maken said this before the reshuffle

राजस्थान में बदलाव: कुछ मंत्री पद छोड़ने के इच्छुक, अजय माकन ने फेरबदल से पहले यह कहा

Fri, 30 Jul 2021 06:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 30 Jul 2021 06:27 PM IST
सार

राजस्थान के अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में बदलाव की तैयारी चल रही है। सचिन पायलट गुट के असंतुष्टों को समायोजित करने के लिए यह फेरबदल होना है। 
 

विज्ञापन
Changes in Rajasthan: Some ministers willing to quit, Ajay Maken said this before the reshuffle
कांग्रेस नेता अजय माकन - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान की अशोक गहलोत नीत कांग्रेस सरकार में बदलाव जल्द संभावित है। शुक्रवार को कांग्रेस के महासचिव अजय माकन ने कहा कि राज्य के कुछ मंत्रियों ने इस्तीफा देकर संगठन के लिए काम करने की मंशा जताई है। 

विज्ञापन


राजस्थान के प्रभारी कांग्रेस महासचिव माकन का यह बयान महत्वपूर्ण है। वे बीते कुछ दिनों से लगातार राज्य के कांग्रेस विधायकों व अन्य नेताओं से सलाह मशवरा कर रहे हैं। राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदों पर जल्द नियुक्तियां संभावित हैं। असंतुष्ट नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थक सत्ता में बड़ी हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन

जयपुर में पत्रकारों से चर्चा में माकन ने कहा कि कुछ मंत्री हैं जो सरकार में पद छोड़ना चाहते हैं। हमें ऐसे लोगों पर गर्व है। उनके बयान से स्पष्ट हो गया है कि गहलोत सरकार के कुछ मंत्री इस्तीफे देंगे, ताकि नए चेहरों को मौका दिया जा सके। माकन ने यह भी कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान में फिर सत्ता में जाएगी। हम हमारे सदस्यों के बल पर यह कर दिखाएंगे, जो कि सब छोड़ने को तैयार हैं और संगठन के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि राजस्थान के मंत्रियों ने मेरा खुद का उदाहरण दिया और कहा कि 2013 में उन्होंने संगठन का काम करने के लिए मंत्री पद छोड़ दिया था। माकन ने विधायकों के अलावा सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, स्पीकर सीपी जोशी से भी मुलाकात की। सभी ने कहा कि उन्हें हाईकमान में पूरा विश्वास है। उन्हें हाईकमान द्वारा जो भी भूमिका दी जाएगी, वह वे पूरी तरह निभाएंगे। 

कांग्रेस कार्यकारिणी के नेताओं से मुलाकात की
माकन ने बुधवार व गुरुवार को कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों के 115 विधायकों से मुलाकात कर बदलाव को लेकर उनकी राय जानी। शुक्रवार को उन्होंने जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के नेताओं से विचार-विमर्श किया।


माकन अब कांग्रेस हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि विधायकों व नेताओं से चर्चा में हमने मुख्य रूप से 2023 में राज्य में फिर सत्ता में वापसी को लेकर चर्चा की। यह महसूस किया गया कि सरकार व संगठन के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए, ताकि पार्टी को पुन: सत्ता में लाया जा सके। माकन ने गहलोत सरकार के कामकाज की भी तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed