{"_id":"5918347b4f1c1b0f3c85108a","slug":"chain-snatchers-looted-chains-just-near-by-police-control-room-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कंट्रोल रूम से 500 मीटर दूर महिला से लूटी चैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कंट्रोल रूम से 500 मीटर दूर महिला से लूटी चैन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 May 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान पुलिस का नारा 'आमजन में विश्वास,अपराधियों में डर' एक बार फिर से उल्टा साबित हो गया। कोटा के महावीर नगर और किशोरपुरा इलाकों में चेन तोड़ने की दो अलग अलग वारदातों ने पुलिस की अपराध पर लगाम कसे जाने के सारे दावों की पोल खोलकर रख दी।
घटना के अनुसार शनिवार को महावीर नगर इलाके के वसंत विहार निवासी 53 वर्षीय पुष्पा जैन की पुलिस कंट्रोल रूम वाली सड़क पर पीछे से आए बदमाशों ने चैन तोड़ कर भाग गए। घटनास्थल से कंट्रोल रूम की दूरी महज 500 मीटर ही थी।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि बाइक पर बैठकर आए चेन लुटेरे ने काले रंग की टी शर्ट पहन रखी थी जिसका रंग सांवला था वहीं उसकी बाइक पर कोई नंबर भी नहीं था।
विज्ञापन
दूसरा मामला केशवपुरा का है जहां अपने पति के साथ मंदिर से लौट रही महिला की बदमाश चैन तोड़ ले गए। टीचर्स कॉलोनी की रहने वाली सुशीला खंडेलवाल अपने पति के साथ स्कूटी पर बैठकर स्थानीय बांके बिहारी मंदिर दर्शन को गई थी कि तभी मंदिर से लौटते समय उनकी स्कूटी के पीछे आए दो बदमाश सुशीला के गले से दो तोले की चैन तोड़ ले गए वहीं बदमाशों द्वारा गले पर झपट्टा मारने से स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों दंपति गिरते गिरते बचे।
इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने हर बार की तरह मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आश्वासन दिया है लेकिन गौर करें तो इस हफ्ते इन दोनों मामलों को जोड़कर कोटा शहर में चेन स्नैचिंग का यह चौथा मामला है वहीं पुलिस के हाथ अब तक एक भी चेन स्नैचर नहीं लगा है।