{"_id":"59687df44f1c1b68718b45ed","slug":"celebrate-nag-panchami","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के साथ मनाया नागपंचमी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के साथ मनाया नागपंचमी का पर्व
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
पूजा करती हुई महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में नागपंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कृष्ण पक्ष की नागपंचमी पर महिलाओं ने विशेषपूजा अर्चना की और भेंट चढ़ाई। शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली तो वहीं नागदेव जगह जगह पूजन किया गया। लोगों ने कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जलाशयों पर पूजा भी करवाई।
नागपंचमी के मौके पर घर में सुख सम्पन्नता व समृद्धि के लिए सुबह परम्परागत परिधानों में सजी धजी महिलाओं ने नागदेव के मंदिर में पूजा अर्चना की। नाग देव की प्रतिमा की पूजा कर पुष्प अर्पित किए और सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने नागदेव की कथा भी सुनी। नागदेवता के मंदिरों के आस पास मेले से माहौल नजर आया।
सावन होने के चलते शिव मंदिरों में भी नागपंचमी के मौके पर खासी भीड़ देखने को मिली। भोले के भक्तों ने जहां मंदिर में दर्शन किए, वहीं नाग के जोड़े के आगे भी श्रद्धा के साथ नतमस्तक हुए। मंदिरों के आस पास बैठे सपेरों के पास लोगों ने सांपों को दूध भी पिलाया।
विज्ञापन
जिन लोगों की जन्मकुंडली में कालसर्प दोष है उन्होंने दोष से निवारण के लिए खास पूजा की। जलाशयों के तट पर पूजन अर्चन कर इस दोष से मुक्ति का उपाय किया गया। वहीं कुछ भक्तों ने सपेरों के पास रखे हुए सांपों के जोड़ों को जंगलों में मुक्त करवाया।