{"_id":"621e7c427d974d571b1f3968","slug":"cbi-arrested-assistant-supervisor-of-rajasthan-accountant-general-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सीबीआई ने महालेखाकार कार्यालय के सहायक सुपरवाइजर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सीबीआई ने महालेखाकार कार्यालय के सहायक सुपरवाइजर को किया गिरफ्तार
Wed, 02 Mar 2022 01:35 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली/ जयपुर
पीटीआई, दिल्ली/ जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:35 AM IST
सार
सहायक सुपरवाइजर सिन्हा एक वरिष्ठ डीएजी और एक सहायक पर्यवेक्षक के साथ कुछ अन्य अधिकारियों की ओर से रिश्वत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीबीआई ने राजस्थान के जयपुर में महालेखाकार के कार्यालय में एक बड़ी कार्यवाई की है। अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यहां एक सहायक सुपरवाइजर को एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा सहायक सुपरवाइजर सिन्हा जयपुर में राजस्थान महालेखा परीक्षक के कार्यालय में कार्यरत एक वरिष्ठ डीएजी और एक सहायक पर्यवेक्षक के साथ कुछ अन्य अधिकारियों की ओर से रिश्वत की मांग कर रहे थे और स्वीकार कर रहे थे।
विज्ञापन
सीनियर डीएजी की ओर से मांगी जा रही थी रिश्वत
सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि यह आगे आरोप लगाया गया था कि सहायक सुपरवाइजर ने शिकायतकर्ता के बकाया को जारी करने, उसकी सेवा को नियमित करने और पदोन्नति लाभ के लिए सीनियर डीएजी की ओर से रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
आरोपी के घर की तलाशी ली जा रही
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने सिन्हा को 12 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। सीबीआई अधिकारी जोशी ने कहा कि आज आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी ली जा रही है।