{"_id":"5a86fe5c4f1c1ba32a8b7bd4","slug":"case-against-those-who-beat-up-lover-couple-on-valentine-s-day-in-ajmer-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े से उठक-बैठक लगवाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, दो अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े से उठक-बैठक लगवाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, दो अरेस्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ों के साथ बदसलूकी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों के साथ बदसलूकी करने के मामले में पुलिस ने शिवसेना हिंदुस्तान के 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 14 फरवरी को अजमेर में प्रेमी जोड़े के साथ हाथापाई और उठक-बैठक लगवाने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले के तूल पकड़ने के बाद अजमेर पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह गिल ने बताया कि अपने आप को शिवसेना हिन्दुस्तान का जिला प्रमुख कहने वाले देवीलाल सोनी सहित कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे पर पुष्कर रोड़ स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर प्रेमी युगल को प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी देवीलाल व उसके साथी महेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिल ने बताया कि इस मामले में शिवसेना हिन्दुस्तान की रेखा, देवीलाल सहित पन्द्रह लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। आरोपी देवीलाल सोनी के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी, मारपीट, अवैध हथियार रखने सहित कई मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन