{"_id":"594107c18664196b5d8b49d6","slug":"capture-of-jaipur-collectorate-city-congress-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर कलक्ट्रेट का घेराव, शहर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर कलक्ट्रेट का घेराव, शहर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
शहर कांग्रेस: जयपुर में विरोध प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज माफी और फसलों का उचित मूल्य दिलाये जाने की मांग को लेकर जयपुर शहर कांग्रेस ने बुधवार को जयपुर में विरोध प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया।
यह प्रदर्शन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास के नेतृत्व में किया। महासचिव मनोज मुद्गल ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में जयपुर शहर के सभी 91 वार्डों के कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे बनीपार्क में जयसिंह हाइवे स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए। इसके बाद जुलूस के रुप में सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुये कलक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सभा की।
सभा के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये बड़े और लम्बे आंदोलन के लिये तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा करने के लिये आंदोलन कर रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुये कुछ संगठन सरकार को बचाने के लिये तथा किसान के आंदोलन को कमजोर करने के लिये आंदोलन का नाटक कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश के किसानों से आहवान किया कि किसान उन संगठनों से सावधान रहें जो भाजपा विचारधारा से जुड़े हुये हैं और यदि वे संगठन चाहें तो किसानों की मांगों को सरकार से पूरा करवा सकते हैं लेकिन ये संगठन किसानों को अधिकार दिलाने की बजाय भाजपा सरकार का बचाव करने के लिये मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों को बचाने के लिये और उन्हें अधिकार दिलाने के लिये किसान हित में आंदोलन कर रही है।