फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Candidates made war room in Rajasthan student union election

Rajasthan: डिजिटल हुआ छात्रसंघ चुनाव का वॉर, अब सिद्धू मूसेवाला की भी एंट्री

Mon, 22 Aug 2022 02:50 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 22 Aug 2022 02:50 PM IST
सार

पहले छात्र नेता भाषण, नुक्कड़ नाटक और पोस्टर के जरिए वोट मांगते थे। अब सोशल मीडिया के जमाने में वोट मांगने का तरीका बदल गया है। राजस्थान छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों ने वॉर रूम तक बनाए हैं।

विज्ञापन
Candidates made war room in Rajasthan student union election
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

राजस्थान छात्रसंघ चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी हर हथकंडे अपना रहे हैं। इसमें छात्रावास में डीजे पार्टी करने से लेकर ऑनलाइन चंदा वसूलना तक शामिल है। सबकुछ हाईटेक और डिजिटल बनाकर वोटरों को लुभाने की कोशिश है। अब राजस्थान यूनिवर्सिटी की चुनाव में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की भी एंट्री हो गई है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रत्याशी सिद्दू मूसेवाला की सिग्नेचर स्टाइल को कॉपी कर रील्स बना रहे हैं। यहां तक की प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए गाने तैयार करवाए हैं। जिसे चुनाव कार्यालय के साथ गाड़ियों में बजाकर आम छात्रों को लुभाया जा सके।

विज्ञापन


पल-पल अपडेट हो रही छात्र नेता की जानकारी
दूसरी ओर छात्रसंघ चुनाव डिजिटल हो गया है। सिर्फ ऑनलाइन वोट ही नहीं मांगे जा रहे बल्कि चुनावी मैदान की लड़ाई डिजिटली जीतने की कोशिश है। कई प्रत्याशियों ने डिजिटल वॉर रूम बनाए हैं। वॉर रूम से उनकी टीम सोशल मीडिया पर पल-पल की जानकारी दे रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी वोट देने की अपील की जा रही है। छात्र नेता इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, फेसबुक हर माध्यम पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। छात्र नेताओं की हर गतिविधि की रील्स और वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन



वॉर रूम तैयार
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे निर्मल चौधरी ने भी वॉर रूम तैयार किया है। उनके कुछ दोस्त और समर्थक आईटी का काम करते हैं। वही लोग निर्मल का वॉर रूम संभाल रहे हैं। पांच-छह लोगों की टीम छात्र नेता की हर गतिविधि को सोशल मीडिया पर अपडेट कर रही है। 


एनएसयूआई से बागी होकर चुनाव लड़ रही निहारिका जोरवाल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। निहारिका ने बताया कि चुनाव को देखते हुए उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को फैमिली मेंबर्स यूज कर रहे हैं। वहीं लोग दिन भर की अपडेट के साथ मेरे कार्यक्रमों की जानकारी आम छात्रों तक पहुंचाते हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नरेंद्र यादव ने एक मैरिज गार्डन को अपना चुनावी कार्यालय बना लिया है। उनकी भी टीम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed