फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   UNIVERSITY ELECTION: The result of coming

निर्दलीय ने फिर जीता स्टूडेंट्स का दिल, पवन यादव बने छात्रसंघ अध्यक्ष

Mon, 04 Sep 2017 06:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 04 Sep 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
UNIVERSITY ELECTION: The result of coming
विजेता पवन यादव - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान यूनिवर्सिटी व उसके संघटक कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद  पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बागी पवन यादव ने जीत हासिल की है। पवन ढ़ाई हजार से ज्यादा वोटों से विजयी रहे हैं। उधर महासचिव पद पर एनएसयूआई के मानवेंद्र  बुढ़ानिया, उपाध्यक्ष पद  पर महिला चौधरी, संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की मनीषा मीणा विजयी रही हैं।

जानकारी के मुताबिक जयपुर में महारानी में नेहा यादव अध्यक्ष पद पर विजयी रही हैं। वहीं महासचिव पद पर संगीता रॉय, उपाध्यक्ष पद पर  जेबुनिशा और संयुक्त सचिव पद पर पूनम सावरिया ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन


अलवर आर्ट्स कॉलेज में हकमुद्दीन अध्यक्ष, पूजा बाई उपाध्यक्ष, रजनी महासचिव, जितेंद्र संयुक्त सचिव पद पर जीते।

जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज में आयुष नेगी छात्रसंघ अध्यक्ष,भानु प्रताप सिंह उपाध्यक्ष,सुभाष विश्नोई  महासचिव पद पर विजयी रहे।

बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विवि में ABVP पैनल विजयी रहा। इनमें अध्यक्ष जयवीर सिंह भाटी,उपाध्यक्ष कंचन जोधा,महासचिव प्राची पुरोहित,सं.सचिव पद पर सोहेल कुरेशी जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर के राजस्थान कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर महेंद्र देगड़ा, महासचिव राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष शिवप्रसाद और संयुक्तसचिव आकाश मीणा बने। वहीं   महाराजा कॉलेज में हर्षवर्धन सिंह राठौड़ अध्यक्ष पद पर विजयी रहे हैं। उपाध्यक्ष द्रप्रकाश कुमावत, महासचिव राधेश्याम धाकड़ व संयुक्त सचिव ललित किशोर सैनी बने हैं।


जयपुर के कानोडिया कॉलेज मेंअध्यक्ष पर गंगा देवी,उपाध्यक्ष पद पर साक्षी तंवर, महासचिव पद पर चंचल खींची,संयुक्त सचिव पद पर सेजल मीणा,कोषाध्यक्ष पद पर आयुषी झालानी ने चुनाव जीता।


जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में आकाश राठौड़ अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। महासचिव पद पर मनोज मीणा, संयुक्त सचिव पद पर तन्मय जैन और उपाध्यक्ष पद पर रोहित मीणा जीते।

जयपुर के लॉ कॉलेज इवनिंग में शशांक सिंह अध्यक्ष पद पर विजयी रहे हैं, वहीं लॉ कॉलेज मॉर्निंग में भरत चौधरी विजयी हुए हैं। लॉ फाइव ईयर कॉलेज में विजय सिंह जीते हैं।


जयपुर के जगतगुरु रामानंदाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर के परिणाम घोषित हुए। इनके चारों पदों पर एबीवीपी का कब्जा रहा। अध्यक्ष पद पर अनुराग शर्मा हुए विजय उपाध्यक्ष पद पर अक्षय कुमार शर्मा, महासचिव पद पर दिनेश सैनी और संयुक्त सचिव पद पर योगेश पारीक विजय हुए।

अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी में निर्दलीय प्रत्याशी और एबीवीपी के बागी मनीष पूनिया 213 वोटों से एबीवीपी प्रत्याशी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed