फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bypoll in rajasthan: padmaavat issue played by bjp congress

उपचुनाव: कांग्रेस और भाजपा को 'पद्मावत' से उम्मीद, राजपूतों को साधने में जुटे दोनों दल

Mon, 22 Jan 2018 06:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 22 Jan 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
bypoll in rajasthan: padmaavat issue played by bjp congress
पद्मावत
राजस्थान में लोकसभा की दो और विधानसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में राजपूतों को साधने के लिए भाजपा—कांग्रेस ने पूरा जोर लगा रखा है। इसके लिए दोनों ही दल पद्मावत मुद्दे पर भरोसा करके बैठें है। 
विज्ञापन


लोकसभा की अजमेर और अलवर तथा विधानसभा की मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर 29 जनवरी को चुनाव होंगे। इन चुनावों में राजपूत समाज के समर्थन को लेकर भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने दावें कर रही हैं। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने राजपूत सभा भवन में प्रेस कांफ्रेंस की और राजपूतों का समर्थन कांग्रेस को मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इन उपचुनाव में राजपूत समाज भाजपा को सबक सिखाएगा। इस दौरान उन्होंने विवादित फिल्म पद्मावत को लेकर भी कांग्रेस के स्टैण्ड को साफ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी मुद्दे पर फिल्म नहीं बननी चाहिए, जिससे जनभावना आहत हो। 
विज्ञापन


इससे पहले भी कांग्रेस ने राजपूत समाज के नेताओं से भाजपा को समर्थन नहीं देने की घोषणा की थी। 

कांग्रेस की इस चाल का भाजपा ने यूं दिया जवाब

bypoll in rajasthan: padmaavat issue played by bjp congress
EVM
उधर, भाजपा ने राजपूतों का समर्थन हासिल होने का दावा किया है। राजस्थान में राजपूतोंं की भाजपा से नाराजगी के फीडबैक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बाड़मेर यात्रा के दौरान दिए भाषण में राजपूतों को साधने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने भैंरोसिंह शेखावत, जसंवत सिंह आदि का उल्लेख अपने भाषण में किया। 

इसके बाद राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस की और राजपूतों का समर्थन भाजपा को मिलने का दावा किया। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भी पद्मावत विवाद के चलते राजपूत नेताओं को मुलाकात के लिए बुलाकर उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। ये बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुलाई गई थी। इस बैठक के बाद सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पद्मावत को लेकर आए फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed