{"_id":"59c269704f1c1b91688b59cc","slug":"by-election-in-rajasthan-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजमेर से पायलट और अलवर से जितेंद्र सिंह लड़ सकते हैं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर से पायलट और अलवर से जितेंद्र सिंह लड़ सकते हैं चुनाव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Sep 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
सचिन पायलट
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में दो संसदीय सीट और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। पीसीसी चीफ सचिन पायलट अजमेर संसदीय सीट से और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के अलवर से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं।
अजमेर से चुनाव लड़ने के संकेत सचिन पायलट ने आज दिए। हालांकि पायलट ने इस बारे में खुलकर तो नहीं बोले, लेकिन पायलट ने अजमेर से उपचुनाव लड़ने की बात पर कहा कि इसका निर्णय केवल मात्र एआईसीसी करेगी। यदि उन्हें मौका दिया जाता है तो वह चुनाव लडेंगे।
पायलट बुधवार को यहां ब्यावर में शहीद की मूर्ति के अनावरण के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गौरतलब है कि अजमेर सीट प्रो. सांवरलाल जाट के निधन के कारण खाली हुई है।

Trending Videos
उपचुनाव को लेकर पायलट ने किया यह दावा
भंवर जितेंद्र सिंह
उधर, अलवर से भंवर जितेंद्र सिंह भी सक्रिय हो रहे है। वे यहां से पहले सांसद रहे चुके है। उन्हें पिछले लोकसभा चुनाव में महंत चांदनाथ ने हराया था। चांदनाथ का हाल ही निधन हुआ है और उसकी वजह ये सीट खाली हुई है।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि आगामी तीनों उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी और भाजपा को उनकी नीतियों के कारण मतदाता सबक सिखाएंगे। पायलट ने इस दौरान केन्द्र व राज्य सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से जनता बेहद त्रस्त है और आगामी तीनों उपचुनाव कांग्रेस पार्टी जीतेगी। अब जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का भी मानस बना चुकी है।