{"_id":"5a44d3164f1c1b86698c43d2","slug":"by-election-date-declared-in-rajasthan-by-election-commission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर इस तारीख को होंगे उपचुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर इस तारीख को होंगे उपचुनाव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 28 Dec 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख तय कर दी है। ये उपचुनाव तीनों ही सीटों पर आगामी 29 जनवरी को होंगे।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान में दो लोकसभा सीट अलवर और अजमेर सहित एक विधानसभा सीट मांडलगढ़ पर उपचुनाव होने हैं। इन उपचुनावों की तारीख को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर यहां चल रहा था। इन्हीं चर्चाओं को विराम देते हुए आज भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार, उपचुनाव का गजट नोटिफिकेशन आगामी 3 जनवरी को जारी होगा। जिसके बाद 10 जनवरी तक प्रत्याशी अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
इसी क्रम में 11 जनवरी को संवीक्षा और 15 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को तीनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान होगा और 1 फरवरी को मतगणना होगी। जिसके बाद 3 फरवरी तक आयोग की ओर से पूरी उपचुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी।

Trending Videos
केवल एक प्रत्याशी सामने आया, बाकी का इंतजार
demo pic
उधर, आयोग की ओर से उपचुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही तीनों ही सीटों के मतदान क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके तहत अब कोई भी ऐसी घोषणा नहीं की जा सकेगी जिससे मतदान और मतदाता प्रभावित होते हों।
राजस्थान में महंत चांदनाथ के निधन के कारण अलवर, प्रो.सांवरलाल जाट के निधन के कारण अजमेर लोकसभा सीट खाली हुई है। इसी तरह भीलवाड़ा जिले में मांडलगढ़ विधानसभा सीट कीर्ति कुमारी के निधन के कारण रिक्त हुई है।
ऐसे में सत्ताधारी पार्टी भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों के लिए ये ही चुनाव काफी अहम है। कांग्रेस ने तो अलवर में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यहां यादव वोट बैंक में सेंध लगाते हुए कांग्रेस ने पूर्व सांसद डॉ.करण सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि, आज सुबह से ही भाजपा की ओर से प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन जारी है।