फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Buyers in Rajasthan will no longer get Vastudosh on new buildings

Jaipur: नए भवनों पर अब नहीं मिलेगा वास्तुदोष, आवासन मंडल वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर कराएगा निर्माण

Mon, 13 Mar 2023 05:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 13 Mar 2023 05:57 PM IST
सार

आमजन की मंशा जानकर मंडल की नई पहल, वास्तु शास्त्र के अनुसार बनेंगे आवासन मंडल के आवासीय और व्यावसायिक भवन। वास्तु प्रशिक्षण के लिए मंगलवार को मुख्यालय में होगी राज्य स्तरीय वर्कशॉप।

विज्ञापन
Buyers in Rajasthan will no longer get Vastudosh on new buildings
आवासन मंडल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने आमजन की मंशा जानकर मंडल के बनाए जाने वाले आवासीय और व्यावसायिक निर्माण में वास्तु शास्त्र का ध्यान रखने की कार्य योजना बनाई है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यालय पर वास्तु शास्त्र से जुड़ी राज्य स्तरीय वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


जयपुर मुख्यालय 'आवास भवन' पर होने वाली इस महत्वपूर्ण वर्कशॉप में इंडियन काउंसिल आफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंसेज के प्रोफेसर, वास्तुविद और ज्योतिषाचार्य सतीश शर्मा सहित अन्य विशेषज्ञ मंडल के तकनीकी इंजीनियरों तथा अधिकारियों को वास्तु से संबंधित प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने कहा कि मंडल ने सदैव आमजन की भावनाओं और बदलते समय और मांग का ख्याल रखते हुए भवनों का निर्माण किया है। आज के दौर में आमजन की प्राथमिकता वास्तु आधारित भवनों को खरीदने की रहती है परन्तु व्यापक स्तर पर बनने वाले भवनों में अक्सर वास्तु शास्त्र के नियम लागू नहीं हो पाते। इसी के समाधान के लिए इस महत्वपूर्ण वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल का ध्येय आमजन को हर स्तर पर संतुष्टि प्रदान करना है।

अरोड़ा ने बताया कि वर्कशॉप में मंडल सचिव, मुख्य संपदा प्रबंधक, मुख्य अभियंता, तकनीकी सलाहकार, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, उप आवासन आयुक्त, तकनीकी सहायक और आवासीय अभियंता स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed