{"_id":"5905e5bb4f1c1bce3a441454","slug":"bstc-exam-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSTC प्रवेश परीक्षा देने आई फर्जी महिला अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSTC प्रवेश परीक्षा देने आई फर्जी महिला अभ्यर्थी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में आयोजित हुई बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में एक महिला फर्जी अभ्यर्थी के परीक्षा देने का मामला सामने आया है। पुलिस फर्जी अभ्यर्थी की तलाश कर रही है।
वर्द्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से बीएसटीसी के लिए प्रवेश परीक्षा का रविवार को आयोजन किया गया। अजमेर के भी विभिन्न केन्द्रों पर परीक्षा सम्पन्न हुई। अजमेर में नया बाजार स्थित द्रोपदी देवी सांवरमल स्कूल में भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया। यहां एक ही रोल नम्बर की दो महिला अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंची। जब जांच की तो एक महिला अभ्यर्थी द्वारा फर्जी तरीके से प्रवेश पत्र बनाकर पहुंचने की बात सामने आई।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका रंजना अग्रवाल ने बताया कि फर्जी महिला अभ्यर्थी खुद को सही साबित करके स्कूल प्रबंधन पर दबाव बना रही थी। कोटा स्थित कन्ट्रोल रूम में फोन करके जानकारी ली तो फर्जी अभ्यर्थी की पोल खुल गई। इसके बाद जब उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस को फोन किया तो फर्जी अभ्यर्थी मौका पाकर फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।