फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BSF on alert on Indo-Pak border

भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने भी बढ़ाई चौकसी

Thu, 25 May 2017 05:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 May 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
BSF on alert on Indo-Pak border
डेमो इमेज
भारतीय सेना की ओर से सीमा पार स्थित पाकिस्तान के बंकरों को नष्ट करने के बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भी असामान्य गतिविधियों के चलते चौकसी बढ़ा दी है। इसका कारण पाकिस्तान के लडाकू विमानों को आसमान में देखा जाना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, नौशेरा सेक्टर के पास मौजूद पाकिस्तानी बंकरों को नष्ट करने के बाद पाक सेना के लड़ाकू विमानों को सियाचिन ग्लेशियर के पास उड़ान भरते देखा गया था। यहां तक कि पाक ने सियाचिन के पास एयरफोर्स के फॉरवर्ड बेस को भी सक्रिय कर दिया है। पाक वायुसेना के अध्यक्ष सोहेल अमन ने भी लडाकू विमान में उड़ान भरी थी। जिसके बाद उन्होंने भारत को धमकी भरे अंदाज में चेताया भी था कि पाक भारत की किसी भी हरकत का करारा जवाब देगा, जिसे भारत की नस्लें याद रखेंगी। इसके बाद से ही राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में भी सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने बृहस्पतिवार को चौकसी बढ़ा दी है। गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में पाक से लगती सीमाओं पर जवानों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना के प्रमुख बीएस धनोआ ने बीते दिनों वायुसेना के अफसरों को पत्र लिखकर तैयार रहने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed