{"_id":"58f6eb5d4f1c1b1a74472bd2","slug":"brutal-punishment-give-to-brother-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन-भाई को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, क्यों मिली ऐसी सजा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन-भाई को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, क्यों मिली ऐसी सजा...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
अपराध।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग में पड़े चचेरे भाई—बहिन को ऐसी सजा मिली कि देखने और सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। मामला बांसवाड़ा के शंभुपूरा गांव का है। जहां करीब 25 दिनों से घर से गायब चचेरे भाई—बहिन को परिजन जब गुजरात से पकड़कर गांव लाए तो हैवानियत की सीमाएं पार कर दी।
विज्ञापन
भाई—बहिन को न केवल परिजनों ने जमकर पीटा अपितु दोनों को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का गांव के ही कई लोगों ने वीडियो बना लिया। इसके बाद जब वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस की आंख खुली। इसके बाद गांव पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित लड़के से बात की और लड़की के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं लड़की के परिजनों ने लड़की को कहीं छिपा दिया है।
विज्ञापन
मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना का वीडियो वायरल हुआ है। साथ ही नग्न कर दोनों का बुरी तरह पीटा गया है। पुलिस का कहना है कि घटना करीब दो दिन पूर्व की है।
विज्ञापन
वहीं अब लड़की की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं घटना के मीडिया में आने के बाद राज्य महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है।