{"_id":"592d3cea4f1c1bed1abdb2f6","slug":"broke-the-minister-s-chain-in-sms-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री की चेन टूटी, पुलिस जुटी तलाश में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री की चेन टूटी, पुलिस जुटी तलाश में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 May 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
गोले में यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी की सोने की कीमती चेन टूट गई। कृपलानी ने इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी है। अब पुलिस इस चेन की तलाश में है।
एसएमएस में मंगलवार को ट्रोमा सेंटर से अस्पताल के बीच प्रस्तावित अंडरपास का शिलान्यास मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया। इस कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, जयपुर के एमपी रामचरण बोहरा और मेयर अशोक लाहोटी समेत कई नेता, अधिकारी और लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान श्रीचंद कृपलानी ने अपनी सोने की चेन सम्हाली तो वह गायब मिली। यह चेन कहीं गिरी है या फिर किसी ने तोड़ी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
शिलान्यास के दौरान की फोटो में भी उनके गले में चेन नजर नहीं आ रही है। समारोह के दौरान काफी भीड़भाड़ थी। सीएम राजे को देखने के लिए कुछ धक्का-मुक्की भी हुई। आशंका यह जताई जा रही है कि इस दौरान किसी ने उनकी चेन तोड़ ली। एक कयास ये भी है कि चैन का हुक सहीं ढंग से बंद नहीं होने से वे कहीं गिर गई।