{"_id":"591184004f1c1b0a138517a0","slug":"bridegroom-arrived-to-marry-in-kota-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद दुल्हन को अपना बनाने के लिए बारात लेकर पहुंचा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद दुल्हन को अपना बनाने के लिए बारात लेकर पहुंचा दूल्हा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 May 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
जेल में शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अभी तक जेलों में हथकड़ी लगे बंदियों और खूंखार बदमाश की घटनाओं के बारे में ही देखा व सुना होगा। लेकिन कोटा की सेंट्र्रल जेल में मंगलवार को कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। साफा-शेरवानी पहने दुल्हन को अपना बनाने के लिए एक दूल्हा मंगलवार को बारात लेकर कोटा की सेंट्रल जेल में पहुंचा, तो वहां मौजूद लोग और जेल की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षाकर्मी हैरान रह गए।
जानकारी के अनुसार कौथून तहसील के गोल्याहेड़ी गांव की रहने वाले बाबूलाल की बेटी देवकी दहेज प्रताड़ना के एक मुकदमे में कोटा की सेंट्रल जेल में बंद है। उसके भाई की पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। इसी के बाद मृतका के पीहर वालों ने ससुर बाबूलाल, उनके बेटे और बेटी देवकी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इसी मामले में पुलिस ने देविका को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे कोटा की सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
इसी बीच देविका का वैवाहिक संबंध भी कोटा में ही पक्का हो गया। ऐसे में वर पक्ष ने हाईकोर्ट में शादी के लिए याचिका दायर की। जिस पर हाईकोर्ट ने जेल परिसर में ही शादी की अनुमति दे दी। इस आदेश की पालना में जेल में ही मंडप सजाते हुए शादी की तैयारी की गई।
विज्ञापन
दूल्हा महेश मंगलवार को बारात लेकर कोटा की सेंट्रल जेल पहुंचा। जहां कोर्ट के आदेशानुसार वर और वधू पक्ष के 10 जनों को ही जेल में उस जगह पर जाने की अनुमति दी गई। तब वैवाहिक संस्कार शुरु हुए। जेल अधीक्षक सुधीर पूनियां के अनुसार शादी के लिए विवाह पंजीयन अधिकारी को भी बुलाया गया। जिसकी मौजूदगी में वैवाहिक संस्कार कार्यक्रम संम्पन्न हुआ।