{"_id":"58f8beba4f1c1bc82a4704c6","slug":"boycott-of-judicial-work-tomorrow-in-protest-of-the-advocate-amendment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता संशोधन एक्ट के विरोध में कल न्यायिक कार्य का बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता संशोधन एक्ट के विरोध में कल न्यायिक कार्य का बहिष्कार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
न्यायिक कार्य का बहिष्कार
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विधि आयोग द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2017’ के विरोध में बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया एवं बार कॉउन्सिल ऑफ राजस्थान के आहवान पर एडवोकेट्स शुक्रवार को आधे दिन न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे।
कल सुबह साढ़े 10 बजे से दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन, जयपुर द्वारा न्यायालयों में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद सभी अधिवक्ता कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे एवं लॉ कमिशन ऑफ इंडिया की सिफारिशों एवं बिल’ की प्रतियों को जला कर कचरा पात्र में डालेंगे।
इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट के बाहर सभा का आयोजन कर जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार जयपुर मुख्यालय सहित जमवारामगढ़, फागी, चौमूं, चाकसू, बस्सी, दूदू, सांभर लेक, शाहपुरा, कोटपूतली व तहसीलों पर भी समस्त न्यायालयों में भी न्यायिक कार्य का शुक्रवार को बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए जिला व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी सभी एडवोकेट्स को इस बिल और सिफारिशों के विरोध प्रदर्शन में निकाली जाने वाली रैली व सभा में शामिल होने का आहवान किया है।