{"_id":"6344062b6633415a7d7939ed","slug":"boy-and-girl-drank-poison-in-hotel-room-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: होटल के कमरे में लड़के-लड़की ने पीया जहर, एक की मौत, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: होटल के कमरे में लड़के-लड़की ने पीया जहर, एक की मौत, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
Mon, 10 Oct 2022 05:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 10 Oct 2022 05:17 PM IST
सार
राजस्थान के जयपुर में लड़के और लड़की ने होटल के कमरे में जहर पी लिया। इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई और लड़के का इलाज जारी है। लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के सिंधी कैंप थाना इलाके में लड़के-लड़की के होटल के कमरे में जहर पीने का मामला सामने आया है। दोनों होटल में रुके हुए थे। इस दौरान दोनों ने जहर पी लिया था। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। लड़के का इलाज जारी है। वहीं, लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। सिंधी कैंप थाना पुलिस होटल के कमरे में पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ कर मामले में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जहर पीने के कारण का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन