{"_id":"59eebdcd4f1c1b74698b739c","slug":"bomb-blast-threat-in-a-school-of-jaipur-through-e-mail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड से आया एक बड़े स्कूल को ई-मेल, 12 बजे तक होंगे 3 ब्लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विट्जरलैंड से आया एक बड़े स्कूल को ई-मेल, 12 बजे तक होंगे 3 ब्लास्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के पॉश इलाके वैशाली नगर में स्थित एक बड़े स्कूल में आज सुबह से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल यहां स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल को एक ई-मेल मिला है, जिसमें लिखा है कि आज दोपहर 12 बजे स्कूल में तीन बम ब्लास्ट होंगे। इसमें कई बच्चों की जान जा सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि ई-मेल स्विट्जरलैंड से आया है। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रुप से स्कूल प्रशासन की होगी। यह मेल स्कूल की ई-मेल आईडी पर आज सुबह करीब सात बजे आया। इसके बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई और आनन फानन में बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया है। वहीं इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को तुरंत दी गई।
विज्ञापन
हजारों की तादाद में हैं बच्चे
फाइल फोटो।
इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ जयपुर एटीएस की टीम की स्कूल पहुंच गई। इसके अतिरिक्त बम स्क्वायड की टीम को भी मौके के लिए रवाना किया है। वहीं प्रशासन ने मौके की गंभीरता को देखते हुए दमकल व अन्य संसाधन भी स्कूल भेजे है।
इसके अतिरिक्त पुलिस की साइबर सैल ई-मेल की जांच में जुट गई है। वहीं स्कूल में बम की सूचना के बाद बड़ी संख्या में परिजन व स्थानीय लोग भी स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए हैं। वहीं एहतियातन सभी बच्चों को स्कूल से बाहर निकालकर पास के एक स्टेडियम में पहुंचाया गया है।
इसके अतिरिक्त पुलिस की साइबर सैल ई-मेल की जांच में जुट गई है। वहीं स्कूल में बम की सूचना के बाद बड़ी संख्या में परिजन व स्थानीय लोग भी स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए हैं। वहीं एहतियातन सभी बच्चों को स्कूल से बाहर निकालकर पास के एक स्टेडियम में पहुंचाया गया है।