{"_id":"598ad3994f1c1b5f138b4789","slug":"body-of-farmer-leader-will-be-brought-by-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर पहुंची जाट की पार्थिक देह, कल दोपहर होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर पहुंची जाट की पार्थिक देह, कल दोपहर होगा अंतिम संस्कार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
सांवर लाल जाट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष और अजमेर से सांसद सांवरलाल जाट की पार्थिव देह एयर एंबुलेंस से नहीं बल्कि सड़क मार्ग से लाई गई। मौसम खराब होने के चलते एयर ट्रेफिक कंट्रोल की ओर से अनुमति नहीं मिलने के बाद पार्थिव देह को सड़क मार्ग से लाने के विकल्प को अपनाया गया। देह को लाने के लिए ग्रीन कोरिडोर बनाया गया।
इससे पूर्व जाट की पार्थिव देह को लेने के लिए राजस्थान सरकार ने केबिनेट मंत्री अजय सिंह किलक को दिल्ली भेजा था। दिल्ली में खराब मौसम के कारण उनका प्लेन रिटर्न भी हुआ। उन्हें जयपुर स्टेट हैंगर लौटना पड़ा। काफी देर तक इंतजार भी किया गया, लेकिन जब शाम को छह बजे तक एविएशन की ओर से स्वीकृति नहीं दी गई। इसके बाद सड़क मार्ग से पार्थिव देह लाई गई।
मंत्री किलक ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण एयरएंबुलेंस को अनुमति नहीं मिल पाई। इसके बाद सड़क मार्ग से तैयारी की गई है। एयरपोर्ट पर सरकार के कई मंत्री मौजूद थे। मंत्री अजय सिंह किलक, कृष्णेंद्र कौर दीपा, राजकुमार रिणवां भी मौजूद थे।
विज्ञापन
जयपुर लाने के बाद सांवर जाट की पार्थिव देह को बीजेपी मुख्यालय लाया गया। यहां पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मौजूद थी। उनके साथ ही मंत्री गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रभु लाल सैनी समेत अन्य नेता मौजूद थे।

पहले पार्टी मुख्यालय में फिर अपने पैतृक गांव
अस्पताल में चल रहा था ईलाज
- फोटो : फाइल फोटो
जयपुर आने के बाद पार्थिव देह को मानसरोवर स्थित आवास ले जाया जाएगा। उनकी देह को कल सुबह पैतृक गांव गोपालपुरा के लिए रवाना किया जाएगा, जहां दोपहर करीब तीन बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच मार्ग में कई जगहों पर उन्हें पुष्प अर्पित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि आज सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। जाट का लगातार डायलासिस हो रहा था। सांवरलाल की 22 जुलाई को अमित शाह के जयपुर दौरे के दौरान भाजपा मुख्यालय में तबीयत खराब हो गई थी।
जाट के निधन पर राजस्थान सरकार ने राजकीय शोक घोषित किया है। एक दिन के शोक के दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। जाट का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव में होगा।