{"_id":"59f5e2f94f1c1b70548b9ca5","slug":"blue-whale-game-again-student-hanging-in-the-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल गेम ने फिर ली मासूम की जान, कमरे में फंदे से लटका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू व्हेल गेम ने फिर ली मासूम की जान, कमरे में फंदे से लटका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 29 Oct 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
जानलेव ब्लू व्हेल गेम का खौफ अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर मासूम छात्र अपने ही कमरे में फंदे से लटका मिला।
ताजा घटना राजस्थान के टोंक जिले की है। यहां हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर एक में रहने वाला छात्र सौरभ शर्मा अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। वह कक्षा 10 का छात्र था। आज सुबह जब बहन उसके कमरे में गई तो घटना का पता चला। उसने तुरंत अपने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरभ के शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद छात्र सौरभ का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
आसपास के इलाके में चर्चा है कि सौरभ कई दिनों से ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था और इसकी लास्ट स्टेज में पहुंच चुका था। ऐसे में पुलिस ने सौरभ का स्मार्ट फोन और अन्य वस्तुएं बरामद कर ली है। साथ ही, कमरे को भी ताला लगा दिया गया है। अब पुलिस सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
उधर, मृतक छात्र के पिता का कहना है कि बीती रात वे किसी काम से बाहर गए हुए थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है और परिवार में किसी प्रकार को कोई मतभेद भी नहीं था। अब यह सवाल है कि आखिर मासूम सौरभ ने फंदा क्यों लगाया। अभी इसका कोई स्पष्ट कारण पुलिस के सामने भी नहीं आया है। पुलिस को मौका स्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ।

Trending Videos
अभी दिव्यांग छात्र का आया था मामला
आत्महत्या करने वाला दिव्यांग छात्र राहुल
- फोटो : Amar Ujala
इससे पहले जोधपुर में 23 अक्टूबर को एक दिव्यांग छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। घटना जोधपुर शहर के रातानाड़ा थाना इलाके की थी, जहां पांचबत्ती सांसी कॉलोनी में नवीं कक्षा में पढ़ने वाल दिव्यांग छात्र राहूल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फंदा लगाने से पहले छात्र ने अपना मोबाइल सामने रखकर उसकी रिकॉर्डिंग आॅन कर दी, जिससे छात्र के पंखे से शॉल का फंदा लगाने की घटना का लाइव वीडियो भी बन गया था।
घटना सामने आने के बाद पुलिस ने राहुल का मोबाइल कब्जे में लिया। हालांकि, अभी राहुल का मोबाइल लॉक हो जाने के कारण सुसाइड के कारण का पता नहीं चला। फिर भी घटना में संदेश जताया गया था कि राहुल ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में सुसाइड कर सकता है।