फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   black buck case trial hearing in jodhpur

कांकाणी हिरण शिकार में फंसे सलमान पर टली सुनवाई, जानिए क्यों

Sat, 26 Aug 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 26 Aug 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
black buck case trial hearing in jodhpur
सलमान खान
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार में फंसे सलमान खान मामले पर आज सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में अंतिम बहस शुरू नही हो पाई।
विज्ञापन


सीजेएम कोर्ट में आज अंतिम बहस शुरू होनी थी, लेकिन सलमान खान के वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से सुनवाई टल गई। नियत समय पर सरकारी अधिवक्ता भवानीसिंह भाटी, सोनाली बेन्द्रे के अधिवक्ता केके व्यास व अधिवक्ता अतुल कुमार और जितेन्द्र विश्नोई कोर्ट पहुंचे। हस्तीमल सारस्वत के जूनियर अधिवक्ताओं ने उनके स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का प्रार्थना पत्र पेश किया। जिस पर कोर्ट ने एक सितम्बर को अगली सुनवाई नियत करते हुए अंतिम बहस शुरू करने के निर्देश दिये हैं।


इस दौरान फिल्म एक्ट्रेस नीलम, सोनाली व तब्बु के अधिवक्ता भी कोर्ट में मौजूद रहे। गौरतलब है कि वर्ष 1998 में जोधपुर में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान, सैफअली खान, अभिनेत्री नीलम, तब्बु, सोनाली बेन्द्रे व स्थानीय निवासी दुष्यन्त सिंह पर हिरणों के शिकार करने का आरोप है। मामले में लूणी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed