फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJYM protest in Jaipur over RPSC Paper Leak case

RPSC Paper Leak : राजस्थान में बवाल, भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की, सीएम का पुतला फूंका

Mon, 26 Dec 2022 02:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 26 Dec 2022 02:13 PM IST
सार

भाजयुमो कार्यकर्ता रैली के रूप में आरपीएससी कार्यालय के बाहर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। अब नेताओं ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
BJYM protest in Jaipur over RPSC Paper Leak case
भाजयुमो कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के पेपर आउट होने से बवाल मचा हुआ है। अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए हैं। वहीं विपक्षी पार्टी सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में सोमवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के बाहर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पेपर लीक मामले को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता रैली के रूप में आरपीएससी कार्यालय के बाहर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने आरपीएससी के मुख्य द्वार तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने आरपीएससी और उसके आसपास के इलाके को अपने कब्जे में ले लिया था। प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित युवाओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आरपीएससी के बाहर जाने लगे। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला।

विज्ञापन

सड़क पर लेट गए भाजयुमो नेता
पुलिस से झड़प के बाद भाजयुमो के अजमेर देहात अध्यक्ष अर्जुन गुर्जर पुलिस से भिड़ गए और सड़क पर लेट गए। इसके बाद अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी और दक्षिण विधायक अनिता भदेल कार्यकर्ताओं के साथ आरपीएससी के मुख्य गेट पर पहुंची लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से आरपीएससी को गेट को बंद किए जाने पर सभी आरपीएससी के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सीएम गहलोत का पूतला भी फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की सड़क पर उतरने की चेतावनी
वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से किए जाने वाले प्रदर्शन को लेकर आरपीएससी के बाहर धारा 144 लगा दी गई थी, जिसके चलते पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील था। इसके बाद भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी, दक्षिण विधायक अनिता भदेल, देहात जिलाध्यक्ष अर्जुन गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों ने आरपीएससी सचिव एच एल अटल से मुलाकात की। नेताओं ने अब सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed