फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bjp unit of rajasthan suffer from a serious problem

तीन महीने में पांच नेताओं का निधन, मुश्किल में आई भाजपा

Fri, 27 Oct 2017 06:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 27 Oct 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
bjp unit of rajasthan suffer from a serious problem
bjp - फोटो : FILE PHOTO
राजस्थान में भाजपा के लिए पिछले तीन महीने भारी साबित हुए हैं। इस दौरान भाजपा ने दो सांसद, एक विधायक और दो वरिष्ठ नेता खो दिए। इनके निधन से भाजपा का जातीय समीकरण भी बिगड़ता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


आज भरतपुर—धौलपुर में जाट राजनीति में पैठ रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ.दिगंबर सिंह के निधन से राजस्थान में भाजपा को जबरदस्त धक्का लगा है। वे बीसूका के भी उपाध्यक्ष थे। कैंसर की बीमारी के कारण उनका आज जयपुर में निधन हो गया था। राजनीति के जानकारों के अनुसार, डॉ.सिंह के निधन से भरतपुर समेत डांग क्षेत्र में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


इससे पहले अजमेर से सांसद प्रो. सांवरलाल जाट के निधन से भी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। उनका निधन पिछले दिनों मेदांता अस्पताल में हो गया था। उनका प्रभाव किसान और जाटों में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलवर से सांसद महंत चांदनाथ का भी निधन पिछले तीन महीनों में हुआ। लंबे समय से बीमार रहने के कारण चांदनाथ अपने चुनावी क्षेत्र में सक्रिय नहीं रह पाए जिसका फायदा उपचुनाव में उठाने के लिए कांग्रेस पूरी तैयारी कर रही है। इसी तरह भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से विधायक कीर्ति कुमारी और राजस्थान खादी बोर्ड के चेयरमैन शंभूराम बड़गुजर के निधन से भी भाजपा को सदमा लगा है। 

उप चुनाव में इन मुद्दों का होगा सामना

bjp unit of rajasthan suffer from a serious problem
वसुंधरा राजे
इन उप चुनावों में भाजपा को महंगाई और जीएसटी के साथ-साथ राजस्थान में आए दं​ड विधियां अध्यादेश को लेकर उपजे विवाद और किसानों के कर्ज माफी के मुद्दे को लेकर जनता के सामने जाना होगा।

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल सक्रिय हो गए है। कांग्रेस ने कर्जमाफी और अफसरों एवं जनप्रतिनिधियों को संरक्षण देने वाले विवादित बिल पर सरकार को घेरने की पूरी कोशिश कर रही हैं। विधानसभा में इन मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed