फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Targets Gehlot government for breaking boundary wall of Devnarayan temple Ajmer

Rajasthan: मंदिर की चारदीवारी तोड़ने को लेकर BJP का हमला, राजे बोलीं-गहलोत सरकार ने की धर्म विरोधी नीति जाहिर

Wed, 04 Jan 2023 11:04 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 04 Jan 2023 11:04 AM IST
सार

अजमेर में 200 साल पुराने भगवान देवनारायण मंदिर की चारदीवारी राजस्थान सरकार के PWD विभाग की ओर से तोड़े जाने के विवाद में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गहलोत सरकार को चौतरफा घेरते हुए तुष्टिकरण के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
BJP Targets Gehlot government for breaking boundary wall of Devnarayan temple Ajmer
वसुंधरा राजे - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में लोगों की भावनाओं को कुचलने का सिलसिला थम नहीं रहा है।कभी प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाई जाती है तो कभी परीक्षार्थी छात्रों के सपनो को रौंदा जाता है। उन्होंने कहा-अजमेर में 200 साल पुराने भगवान देवनारायण मंदिर की चारदीवारी को तोड़ कर इस सरकार ने फिर से अपनी धर्म विरोधी नीति जाहिर कर दी है। इस सरकार ने सालसर में राम दरबार और अलवर में प्राचीन शिव मंदिर को तोड़कर लोगों की आस्था का अपमान किया है। साथ ही परीक्षाओं के पेपर लीक करवा कर हमारे बच्चों के भविष्य को बिगाड़ने का प्रयास किया है।आखिर इस सरकार में यह सब कब रुकेगा।

विज्ञापन

ये युग न बाबर का है, न औरंगजेब का

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर कहा- आखिर कितनी बार जन आस्था पर हमला होगा? कितनी बार हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ा जायेगा? गहलोत सरकार कान खोल कर सुन ले, कि ये युग न बाबर का है न औरंगजेब का। अगर तुरंत भगवान देवनारायण के मंदिर को पहुंची क्षति का समाधान नहीं हुआ, तो सरकार को बहुत भारी पड़ेगा।

विज्ञापन

तुष्टीकरण की राजनीति में अंधी हो चुकी गहलोत सरकार

विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति में अंधी हो चुकी गहलोत सरकार ने अजमेर स्थित भगवान श्री देवनारायण जी के 200 वर्ष पुराने मंदिर की चारदीवारी को तोड़कर फिर से जनमानस की धार्मिक आस्था पर हमला किया है। सुजानगढ़ में प्रसिद्ध सालासर धाम में राम दरबार को तोड़ना हो या अलवर में 300 साल पुराने शिव मंदिर पर बुलडोजर चलाना, कांग्रेस सरकार जानबूझकर नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कुकृत्य कर रही है। सरकार अपनी हरकतों से बाज आएं और धार्मिक उन्माद फैलाना बंद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के बाबर अशोक गहलोत, अपनी सरकार की उल्टी गिनती शुरू करें

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान के बाबर अशोक गहलोत को मैं कहना चाहता हूं कि अपनी सरकार की उल्टी गिनती शुरू कर दें। हिन्दूओं की भावनाएं आहत करने और आस्था पर चोट करने वालों को अब और नहीं सहा जाएगा।


क्या है पूरा मामला

सोमवार की रात करीब 11.30 बजे राजस्थान के सार्वजनिक निर्माण विभाग ने भगवान देवनारायण मंदिर की चारदीवारी को अतिक्रमण बताते हुए तोड़ दिया था। समाज का दावा है कि यह मंदिर 200 साल पुराना है। जैसे ही यह सूचना लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सरकार और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को महापंचायत बुलाने का फैसला लिया गया।  लोग का आरोप है कि गुर्जर समाज की भावनाएं आहत करने के लिए सरकार ने मंदिर की चार दीवारी तुड़वाई है। 


3 मांगों पर सहमति बनी

मंगलवार को गुर्जर समाज के प्रतिनिधिमंडल की जिला कलेक्टर अंशदीप से मुलाकात हुई। इस दौरान प्रशासन और गुर्जर समाज के लोगों में तीन मांगों को लेकर सहमति बनी है। गुर्जर नेता ओमप्रकाश भड़ाना ने जानकारी दी है कि मंदिर की तोड़ी गई दीवार को वापस बनवाने पर सहमति बन गई है। जिस अधिकारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई, उसके खिलाफ जांच कमेटी बैठाई जाएगी। देर रात प्रदर्शन के दौरान समाज की बेटी के साथ किसी पुलिसकर्मी ने अभद्रता की थी। उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने समाज के मंदिर की चारदीवारी बनाने का काम भी शुरू कर दिया। जिसके बाद समाज ने धरना खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed