Jaipur: गहलोत सरकार पर भड़के सीपी जोशी, बोले- हम तालिबान में हैं क्या... इस फैसले से नाराज हैं प्रदेशाध्यक्ष
सीपी जोशी बोले-राजस्थान का दुर्भाग्य है कि यहां हनुमान जयंती और रामनवमी नहीं मना सकते। शोभायात्रा पर रोक लगा दी जाती है। ये कैसे आदेश हैं? ऐसा लगता है हम राजस्थान में नहीं तालिबान में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सद्भावना वाला प्रदेश रहा है। यहां हर धर्म के लोग अपना त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन राजस्थान का दुर्भाग्य है कि यहां हनुमान जयंती और रामनवमी नहीं मनाने दी जाती है। शोभायात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाती है। इस तरह के आदेश को देखते हुए लगता है हम राजस्थान में हैं या तालिबान में? ये बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को निशाना बनाते हुए कही। वे बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. ललित किशोर चतुर्वेदी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, अशोक सैनी, महेश शर्मा, अशोक सिंह शेखावत इत्यादि कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. ललित किशोर चतुर्वेदी को श्रद्धा सुमन एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
कांग्रेस अपना घर बचाए, भाजपा में एकजुटता बनी हुई है
इस दौरान पत्रकार वार्ता में जोशी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी में बिखराव को लेकर कांग्रेस के बयान को लेकर सीपी जोशी ने कहा कि पहले कांग्रेस को अपना घर देख लेना चाहिए। इनके विधायक की खुद की सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। मंत्री कह रहे हम जो वादे करके आए थे, वो पूरे नहीं हो पा रहे। भारतीय जनता पार्टी एकजुट थी, एकजुट है और एकजुट रहेगी।
बम ब्लास्ट मामले सरकार को घेरा
बम ब्लास्ट मामले में के आरोपी बरी होने को लेकर जोशी ने कहा कि इस मामले में बीजेपी प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। सरकार बचाने के मामले में तो कांग्रेस बड़े-बड़े वकील खड़े कर लेती है, लेकिन बम ब्लास्ट मामले में एक भी बड़ा वकील खड़ा नहीं किया। बम ब्लास्ट के आरोपी इतने सारे वकील खड़े कर सकते हैं तो सरकार की ओर से क्यों नहीं बड़ा वकील किया गया। लगता है किसी को खुश करने के लिए कांग्रेस ने बड़ा वकील खड़ा नहीं किया। कन्हैयालाल मामले में भी पहले पुलिस को सूचित किया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा उचित समय पर कार्रवाई नहीं की गई।