{"_id":"593f96201126f4ec0b8b52d7","slug":"bjp-senior-mla-blame-rajasthan-transport-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को बचा रहे हैं वसुंधरा के करीबी - तिवाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को बचा रहे हैं वसुंधरा के करीबी - तिवाड़ी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागौर के डीडवाना में कुछ दिन पूर्व पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोगों का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से ही इस मामले में अब तक बवाल मचा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच राजनीति तेज हो गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके मंत्रियों पर लगातार निशाना साधने वाले भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने फिर उनके खिलाफ बयान जारी किए हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी ही सरकार के केबिनेट मंत्री युनूस खान पर आरोप लगाए हैं। तिवाड़ी ने कहा है कि मंत्री खान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को बचा रहें है। उन्होंने कहा है कि मंत्री युनूस खान को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि घटना की जांच एनआईए से कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
तिवाड़ी ने मंत्री युनूस खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी हैं, इसलिए पुलिस इस मामले में सही कार्रवाई नहीं कर रही है। गौरतलब है कि घनश्याम तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री पर मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करने का आरोप लगा चुके है।
विज्ञापन
इसी के चलते राजस्थान के कई केबिनेट मंत्रियों ने विधायक घनश्याम तिवाड़ी पर उनकी करोड़ों की प्रोपर्टी व घोटाले के आरोप लगाए थे। इन मंत्रियों में परिवहन मंत्री युनूस खान भी सम्मलित है। गौरतलब है कि मंत्री युनूस खान डीडवाना से ही विधायक है।