फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bjp rajasthan leader saying that padmavat was reason for defeat in by poll

भाजपा नेता भी मान रहे 'पद्मावत' को हार का कारण, बचते नजर आए राजे के करीबी मंत्री

Mon, 05 Feb 2018 12:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
bjp rajasthan leader saying that padmavat was reason for defeat in by poll
फाइल फोटो।
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत भले ही दुनिया भर में बंपर कमाई कर रही है। लेकिन राजस्थान में यह फिल्म सत्तारुढ़ भाजपा के लिए उपचुनावों में करारी हार का कारण बन गई। अब पद्मावत बनी हार का कारण इस बात को भाजपा के नेता भी स्वीकारने लगे है। दरअसल आज राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ होने से सरकार के उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ पद्मावत को हार का कारण बताया।
विज्ञापन

विरोध में थी कांग्रेस लेकिन फायदा मिला

bjp rajasthan leader saying that padmavat was reason for defeat in by poll
मदन राठौड़
पाली के सुमेरपुर से विधायक मदन राठौड़ पार्टी में राजपूत समुदाय का चेहरा भी है। उनका कहना है राजस्थान सरकार राजपूत समुदाय के साथ थी इसलिए फिल्म को यहां बैन किया गया था। जबकि कांग्रेस के कपिल सिब्बल ​जैसे नेता फिल्म के समर्थन में बयान दे रहे थे। उसके बाद भी भाजपा को राजस्थान उपचुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि उपचुनावों में भाजपा की हार के करणी सेना व कई राजपूत संगठनों ने जश्न मनाया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बचते नजर आए मंत्री

bjp rajasthan leader saying that padmavat was reason for defeat in by poll
फाइल फोटो।
आज बजट सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे राजस्थान सरकार के सभी मंत्री और विधायक मीडिया से बचते दिखे। दरअसल उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त की झलक सत्तारुढ़ मंत्रियों और विधायकों के चेहरे पर नजर आ रही थी। ऐसा ही कुछ सदन के भीतर भी देखने को मिला। सत्र के पहले दिन विप​क्षी कांग्रेस के विधायकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लेकिन सत्तापक्ष के किसी मंत्री या विधायक ने उनका खास विरोध नहीं किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed