फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bjp rajasthan goverment minister devnani statement about newton

गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने नहीं ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने दिया- शिक्षा मंत्री राजस्थान

Tue, 09 Jan 2018 11:21 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 09 Jan 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
bjp rajasthan goverment minister devnani statement about newton
फाइल फोटो।
विवादित बयान देना आधुनिक राजनीति का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। लेकिन भाजपा नेता तो शायद दुनिया में हुए सभी अविष्कारों व खोज को भारतीयता से जोड़ने में जी जान से लगे हुए हैं। अब इस परंपरा को आगे बढ़ाया है हमेशा से विवादों में रहने वाले राजस्थान के स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने। दरअसल बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाए राजे सरकार के इस मंत्री ने न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत के लिए कुछ विशेष जानकारी दी है।
विज्ञापन

मंत्री का विशेष ज्ञान चर्चा का विषय

bjp rajasthan goverment minister devnani statement about newton
वासुदेव देवनानी
इन मंत्री महोदय का कहना है कि न्यूटन के इस सिद्धांत से पूर्व ही गुरुत्वाकर्षण की खोज की जा चुकी थी। यह खोज भारत में ​न्यूटन के दिए गए सिद्धांत से एक हजार वर्ष पूर्व ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने कर दी थी। हालांकि इस बात का प्रमाण या मंत्री देवनानी के इस ज्ञान का स्त्रोत क्या है इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। ​शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी सोमवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी के 72वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिया है देवनानी ने सुझाव

bjp rajasthan goverment minister devnani statement about newton
फाइल फोटो।
 मंत्री देवनानी इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने सुझाव दे डाला कि यदि न्यूटन के सिद्धांत को पढ़ाया जा रहा है तो ब्रह्मगुप्त द्धितीय के सिद्धांत को भी पढ़ाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि वसुंधरा राजे के यह खास मंत्री पूर्व में भी विवादित बयान देकर मीडिया की सुर्खिया बन चुके है। मंत्री देवनानी ने कुछ माह पूर्व कहा था कि गाय एक मात्र जीव है, जो श्वास के जरिए आॅक्सीजन छोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed