{"_id":"597171e44f1c1bcd528b4735","slug":"bjp-president-amit-shah-will-reach-jaipur-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने सुप्रीमो के स्वागत के लिए भाजपा ने बिछाए पलक पांवड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने सुप्रीमो के स्वागत के लिए भाजपा ने बिछाए पलक पांवड़े
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के कट आउट
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के तीन दिवसीय जयपुर दौर की शुरुआत आज से हो रही है। शाह के स्वागत के लिए भाजपा राजस्थान की ओर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के अनुसार शाह सुबह करीब 10.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शाह का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी व राज्य के कई केबिनेट मंत्री उपस्थित थे।
विज्ञापन
इसके बाद शहर में आठ स्थान पर उनका स्वागत किया जाएगा व एयरपोर्ट से उन्हें भाजयमो के कार्यकर्ता एस्कोर्ट करेंगे। शाह तीन दिन तक जयपुर में रहेंगे। इस दौरान विधायकों, सांसदों सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों तक से उनकी मीटिंग का कार्यक्रम तय है।
विज्ञापन
हालांकि 22 अगस्त को वे दिल्ली जाएंगे। जहां वे राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। लेकिन उसी दिन वे जयपुर लौट आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा अध्यक्ष शाह प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भी नाइट स्टे करेंगे।
अमित शाह के दौरे को देखते हुए जयपुर को भाजपा ने पोस्टरों और बैनरों से रंग दिया है। यहीं नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह सहित कई प्रमुख नेताओं के कटआउट शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए है। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर लंबे समय से तैयारियां की जा रही है।