{"_id":"59bde50c4f1c1b9a688b4ff3","slug":"bjp-mp-from-alwar-mahant-chandnath-passes-away-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP सांसद महंत चांदनाथ का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP सांसद महंत चांदनाथ का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
amarujala.com, Presented by: अरविंद
Updated Sun, 17 Sep 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर से बीजेपी सांसद महंत चांदनाथ का निधन हो गया है। वे 61 वर्ष के थे। चांदनाथ ने शनिवार रात 12 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। खबर है कि वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर उनकी मौत पर दुख जताया है और कहा कि ये पूरे भाजपा परिवार को एक बड़ी क्षति है।
बता दें कि बीजेपी सांसद कई दिनों से बेहद बीमार थे और काफी लंबे समय से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
अलवर सांसद श्री महंत चाँदनाथ जी के निधन पर शोक व्यक्त करती हूँ। उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) September 17, 2017विज्ञापन
प्रदेश सांसद श्री महंत चाँदनाथ जी का विकास में योगदान सदैव याद रखेगा। शोक संतप्त संप्रदाय एवं परिजनों को मेरी ओर से गहरी संवेदनाएँ।
विज्ञापन विज्ञापन— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) September 17, 2017
बता दें कि बीजेपी सांसद कई दिनों से बेहद बीमार थे और काफी लंबे समय से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।