{"_id":"59faf97d4f1c1b3c3d8b4e1c","slug":"bjp-mla-left-an-important-meeting-conducted-by-health-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा मंत्री की मीटिंग बीच में ही छोड़ आए ये विधायक, पहले भी रहे हैं विवादों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा मंत्री की मीटिंग बीच में ही छोड़ आए ये विधायक, पहले भी रहे हैं विवादों में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 02 Nov 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सा मंत्री की बैठक में शामिल विधायक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी सरकार के खिलाफ कई बार विवादित बयान दे चुके भाजपा विधायक ने एक बार फिर से बगावती तेवर दिखाए हैं।
चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ आज डेंगू सहित मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे। इस बैठक में कई विधायकों के साथ भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत भी मौजूद थे। बैठक को छोड़कर राजावत अचानक बाहर आ गए और उन्होनें बैठक का बहिष्कार करने की कहते हुए चिकित्सा महकमे पर आरोप जड़े की महकमा अब भी गलत आंकड़े पेश कर रहा है।
उन्होनें कहा कि 100 से ज्यादा मौतें डेंगू रोग से हो चुकी है लेकिन अधिकारी गलत आंकड़े मंत्री के सामने पेश कर रहे हैं और मंत्री उनकी हां में हां मिला रहे है। यहीं नहीं राजावत ने इससे ज्यादा तीखी प्रतिक्रिया दे डाली।

पीएम को कोटा में नहीं उतरने देने जैसे बयान दे चुके हैं राजावत
बैठक से बाहर आते विधायक भवानी सिंह राजावत
- फोटो : Amar Ujala
वहीं राजावत की बैठक के बहिष्कार के मामले चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राजावत बैठक का बहिष्कार करके नहीं गए, उन्हें जरूरी काम था इसलिये वह बैठक छोड़कर गए। मंत्री ने यह भी कहा कि यदि मीडिया में राजावत ऐसा बयान दे रहे है तो वह गैर जिम्मेदाराना बयान है।
गौरतलब है कि कोटा के लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भवानी सिंह राजावत अपने बयानों से हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं और कई बार अपनी सरकार के मंत्रियों और योजनाओं को वे आड़े हाथों ले चुके हैं। एकबार तो राजावत ने कोटा के हवाई सेवाओं से नहीं जोड़े जाने के चलते यहां तक कह दिया था कि वो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोटा की धरती पर उतरने नहीं देंगे।