{"_id":"5932c34e4f1c1bac0dbdd818","slug":"bjp-mla-ghanshyam-tiwari-give-legal-notice-to-two-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी एमएलए तिवाड़ी ने दो मंत्रियों को भेजे लीगल नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी एमएलए तिवाड़ी ने दो मंत्रियों को भेजे लीगल नोटिस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में अपनी ही पार्टी की सरकार की सीएम और मंत्रियों की खिलाफत करने वाले भाजपा एमएलए घनश्याम तिवाड़ी ने अब मंत्रियों को कानूनी नोटिस भेजा है। तिवाड़ी ने ये नोटिस कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी और सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान को भेजा है।
तिवाड़ी ने इन दोनों मंत्रियों को भेजे नोटिस में कहा है कि वे उनके संबंध में जारी किए बयानों के लिए माफी मांगें या फिर उनका खंडन करें। गौरतलब है कि पिछले शनिवार को एक ईमेल सामने आया था जिसमें जिसमें केबिनेट मंत्री यूनुस खान और प्रभुलाल सैनी के हस्ताक्षर है।
इस मेल में लिखा है कि तिवाड़ी की सम्पत्ति को लेकर सवाल उठाते हुए कहा गया था कि पहले तिवाड़ी यह बताएं कि उनके पास जो हजारों करोड़ की संपत्ति है वह कहां से आई है? साथ सीकर सहित अन्य स्थानों पर जो जमीन है उसे खरीदने के पैसे कहां से आए? मेल में लिखा है जब घनश्याम तिवाड़ी राजनीति में आए थे तो उनके पास कुछ नहीं था। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि ई—मेल दोनों मंत्रियों ने ही जारी किया है या नहीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घनश्याम तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके मंत्रियों के खिलाफ विरोध के स्वर उस वक्त और तेज कर दिए जब पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने उन्हें अनुशासनहीनता का नोटिस भेजा। इसके बाद उन्होंने सीएम राजे पर सरकारी बंगले को हड़पने के प्रयास का आरोप तक लगा दिया है।