{"_id":"5a12d1474f1c1b68678bceba","slug":"bjp-mla-denies-the-facts-in-goose-smuggler-umar-khan-case-of-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गो तस्करों पर किसी ने नहीं की फायरिंग, आरोपी उठाना चाहते हैं राजनीतिक लाभ, बोले भाजपा MLA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो तस्करों पर किसी ने नहीं की फायरिंग, आरोपी उठाना चाहते हैं राजनीतिक लाभ, बोले भाजपा MLA
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
gyandev ahuja
राजस्थान के अलवर में पिछले दिनों कथित गो तस्करों पर हुए हमले के मामले में भाजपा विधायक ने बड़ा बयान दिया है।
रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने आज जयपुर में बयान दिया है कि आरोपी उमर और उसके साथी गो वंश की तस्करी में लिप्त थें। इनके इनके खिलाफ गोविंदगढ़ और हरियाणा में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि गो वंश को ले जाते वक्त ग्रामीणों को गुस्सा आ गया।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी ग्रामीण ने गो तस्करों पर फायरिंग नहीं की। इस मामले को तूल देने के लिए गो तस्करों ने आपस में फायरिंग की। उन्होंने कहा कि गो तस्करी करते ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने साजिश रची। अब वे इस मामले को तूल देकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि गोविंदगढ़ में पिछले दिनों फायरिंग में उमर की मौत हो गई थी। उमर के परिजनों ने गोरक्षकों पर फायरिंग कर उमर की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos
उमर के साथियों को भेजा 2 दिन के रिमांड पर
फाइल फोटो
- फोटो : self
उधर, उमर खान के फरार साथी ताहिर खान व पिकअप चालक जावेद खान द्वारा गोविंदगढ़ पुलिस थाने में सरेंडर किए जाने के बाद सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
दोनों आरोपी भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव घाटमीका के निवासी है। प्रशिक्षु आईपीएस एवं सीओ अनिल बेनीवाल ने बताया कि गौ तस्कर ताहिर व जावेद को वारदात स्थल पर ले जाया गया और घटनास्थल पर ले जाने के बाद नक्शा बनाया गया। पूछताछ में ताहिर व जावेद का कहना है कि वह उमर के साथ पिकअप में गोवंश लादकर जा रहे थे तभी गहनकर गांव के पास हुई फायरिंग में उमर की मौके पर ही मौत हो गई थी।