{"_id":"616980cb704dbd4f3627e462","slug":"bjp-mahila-morcha-burns-govind-dotasra-effigy-in-jaipur-over-his-remark-on-women-staff-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: स्कूलों में महिला स्टाफ पर टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जलाया शिक्षा मंत्री डोटासरा का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: स्कूलों में महिला स्टाफ पर टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जलाया शिक्षा मंत्री डोटासरा का पुतला
Fri, 15 Oct 2021 06:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:53 PM IST
सार
स्कूलों में महिला स्टाफ पर की गई एक टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा के विरोध में एक मार्च निकाला और उनका पुतला जलाया।
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासारा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने सोमवार को कथित तौर पर कहा था कि अधिक महिला कर्मचारियों वाले स्कूलों में अधिक झगड़े होते हैं। डोटासरा की इस टिप्पणी से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डोटासरा से इस्तीफा देने की मांग करते हुए उनका पुतला भी जलाया।
विज्ञापन
यह मार्च पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ और सिविल लाइंस रेलवे क्रॉसिंग पर समाप्त हुआ। यहां प्रदर्शनकारियों ने डोटासरा का पुतला दहन किया। मोर्चा की जयपुर अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी ने डोटासरा की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि आज दशहरे के दिन हम डोटासरा का पुतला जला रहे हैं, उन्हें महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन