{"_id":"593565854f1c1b831c9c7e24","slug":"bjp-leaders-road-show-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के तीन साल:अजमेर में रोड़ शो, बांटी तुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के तीन साल:अजमेर में रोड़ शो, बांटी तुलसी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
तुलसी पौधे का वितरण
- फोटो : amar ujala
केन्द्र सरकार के तीन साल पूरे होने का जश्न अजमेर में सोमवार को भी जारी रहा। यहां भाजपाइयों ने रोड शो के जरिये जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। साथ ही, विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर तुलसी के पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
अजमेर में मोदी सरकार के तीन साल पूर होने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। इसी खुशी का नजारा सोमवार को यहां रोड शो के रूप में भी देखने को मिला। रोड शो के जरिये भाजपाइयों ने सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा शहर अध्यक्ष अरविंद यादव सहित प्रमुख भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि रोड शो में शामिल हुए। वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केसरगंज में तुलसी पूजन किया गया और तुलसी के पौधे वितरित कर इसकी महत्ता बताई।