फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bjp is not doing well in by poll in rajasthan

भाजपा नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें, यहां फिर मिली हार

Fri, 06 Oct 2017 02:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 06 Oct 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
bjp is not doing well in by poll in rajasthan
इकरामुद्दीन कांग्रेस प्रत्याशी

महंगाई-मंदी जैसे मुद्दों पर आलोचना झेल रही केन्द्र और राज्य सरकार के लिए उपचुनावों के नतीजे राहत पहुंचाने वाले नहीं है।

विज्ञापन



राजस्थान की विभिन्न स्थानीय नगर निकायों की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के आज आए नतीजों में भाजपा को केवल एक ही सीट पर जीत मिल सकी है। गौरतलब है कि जयपुर के अतिरिक्त सीकर और टोंक में एक-एक सीट पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें कांग्रेस को जयपुर के वार्ड नं 76 व टोंक के मालपुरा में जीत मिली है। वहीं भाजपा प्रत्याशी ने सीकर के लोसल में स्थानीय नगर निकाय चुनाव में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन



जयपुर में हुआ मुकाबला लगभग एकतरफा रहा। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी इकरामुद्दीन ने भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल को 5000 से अधिक मतों से शिकस्त दी।

भाजपा के लिए परेशानी

bjp is not doing well in by poll in rajasthan
वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला

वहीं टोंक के मालपुरा नगर पालिका उपुचनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा जैन भी जीत दर्ज करने में सफल रही। जबकि भाजपा को एकमात्र जीत सीकर के लोसल मे मिली। यहां भाजपा के मदनलाल जीते हैं।

इससे पूर्व हाल ही में राजस्थान में हुए पंचायत उपचुनाव में 25 में से भाजपा को केवल 12 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि कांग्रेस के खाते में 13 सीटें आई थीं।

उपचुनाव के आ रहे नतीजे भाजपा नेताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। क्योंकि जल्द ही प्रदेश में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। जबकि ​अगले वर्ष राजस्थान विधानसभा के चुनाव भी होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed