{"_id":"590d8b5e4f1c1bd210441cb1","slug":"biometric-attendance-teachers-will-do-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"होगी बायोमेट्रिक हाजिरी, ट्रेनिंग में जाने से कैसे बचेंगे गुरूजी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होगी बायोमेट्रिक हाजिरी, ट्रेनिंग में जाने से कैसे बचेंगे गुरूजी!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 06 May 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
Teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में इस बार गर्मियों की छुट्टियों में शिक्षकों के लिए होने वाले प्रशिक्षण शिविर को लेकर घमासान मचता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की इन शिविरों में मौजूदगी पुख्ता करने के लिए पूरे इंतजाम किए है, वहीं दूसरी तरफ शिक्षक भी इसके विरोध में उतरते दिख रहे हैं।
समर वेकेशंस में छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रदेश भर के करीब डेढ़ लाख शिक्षक शामिल होंगे। इन शिविरों को सफल बनाने के लिए शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है और इसके लिए बायोमेट्रिक मशीन का उपयोग किया जाएगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि ऐसे में चार चरणों में होने वाले इन शिविरों से प्रशिक्षण से कोई शिक्षक बच नहीं सकेगा।
दूसरी तरफ शिक्षक संघों ने इसका विरोध किया है। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने कहा संगठन आवासीय प्रशिक्षण का पूर जोर विरोध करेगा। विरोध की रणनीति तय करने के लिए संगठन की आपात बैठक रविवार को होगी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण शर्मा ने कहा महिला शिक्षकों को रात में रोकना न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन हैं। आवासीय प्रशिक्षण में आवासीय बाध्यता नहीं हटाई गई तो संगठन न्यायालय मे गुहार लगाएगा।