फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   biking queens of gujarat visited ajmer dargah

भारत भ्रमण पर निकली बाइकिंग क्वींस ने की ख्वाजा की जियारत

Wed, 30 Aug 2017 07:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 30 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
biking queens of gujarat visited ajmer dargah
जियारत करती बाइकिंग क्वींस - फोटो : amar ujala
भारत भ्रमण पर निकला सूरत से 45 युवतियों का एक बाइकिंग ग्रुप आज अजमेर पहुंचा है जहां इस ग्रुप ने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की। जानकारी के अनुसार महिला बाइकर्स का यह ग्रुप गुजरात से भारत यात्रा पर निकला हुआ था और अपनी यात्रा लगभग पूरी करने के बाद यह ग्रुप बुधवार को अजमेर पहुंचा। ग्रुप की सदस्याओं ने ख्वाजा साहब की मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर देश में बेटियों की स्थिति मजबूत करने की मांग की।
विज्ञापन


दल का नेतृत्व कर रही डाॅ.सारिका मेहता ने बताया कि  19 जुलाई को सूरत से बाइक यात्रा शुरू की गई थी। ये यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर होते हुए दिल्ली पहुंची ,जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सभी बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन


मेहता ने बताया कि 10,000 किलोमीटर और 13 राज्य के सफर का असली मकसद बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण है। ग्रुप की सभी सदस्य  ख्वाजा साहब की बारगाह में हाजरी देने भी पहुंची। यहां उन्होंने ख्वाजा साहब से यात्रा की सफलता का शुक्रराना भी अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed