{"_id":"59a6ca1a4f1c1b00278b482a","slug":"biking-queens-of-gujarat-visited-ajmer-dargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत भ्रमण पर निकली बाइकिंग क्वींस ने की ख्वाजा की जियारत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत भ्रमण पर निकली बाइकिंग क्वींस ने की ख्वाजा की जियारत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 30 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
जियारत करती बाइकिंग क्वींस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत भ्रमण पर निकला सूरत से 45 युवतियों का एक बाइकिंग ग्रुप आज अजमेर पहुंचा है जहां इस ग्रुप ने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की। जानकारी के अनुसार महिला बाइकर्स का यह ग्रुप गुजरात से भारत यात्रा पर निकला हुआ था और अपनी यात्रा लगभग पूरी करने के बाद यह ग्रुप बुधवार को अजमेर पहुंचा। ग्रुप की सदस्याओं ने ख्वाजा साहब की मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर देश में बेटियों की स्थिति मजबूत करने की मांग की।
दल का नेतृत्व कर रही डाॅ.सारिका मेहता ने बताया कि 19 जुलाई को सूरत से बाइक यात्रा शुरू की गई थी। ये यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर होते हुए दिल्ली पहुंची ,जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सभी बेहद खुश नजर आए।
मेहता ने बताया कि 10,000 किलोमीटर और 13 राज्य के सफर का असली मकसद बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण है। ग्रुप की सभी सदस्य ख्वाजा साहब की बारगाह में हाजरी देने भी पहुंची। यहां उन्होंने ख्वाजा साहब से यात्रा की सफलता का शुक्रराना भी अदा किया।