फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bikaner land scam-robert vadra and his role

वाड्रा ने किसानों से कौड़ियों के भाव खरीदकर ऊंची दरों पर बेची थी जमीनें

Wed, 12 Apr 2017 03:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 12 Apr 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
bikaner land scam-robert vadra and his role
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : file photo
बीकानेर में जमीन घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली एनसीआर में कई जगह छापे मारे हैं। इस बहुचर्चित घोटाले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के कथित तौर पर शामिल होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


वाड्रा समेत कई लोगों की इस बड़े घोटाले में भूमिका होने की जांच की जा रही है। ईडी ने महेश नागर व अशोक कुमार के घरों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। ये दोनों शख्स रॉबर्ट वाड्रा के बेहद करीबी बताए जाते हैं। मामले के अनुसार बीकानेर में वाड्रा ने स्काईलाइट कंपनी के जरिए अरबों रूपए की जमीनें बेहद सस्ते दामों में खरीदी थी, जिसके बाद वहीं जमीनें एलाजिनी फिनलेज नामक कंपनी ने वाड्रा की कंपनी से महंगे दामों में खरीदी।
विज्ञापन


इस कंपनी में रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मॉरिन डायरेक्टर के पद पर हैं। मामले में आरोपी महेश नागर के पास वाड्रा की कंपनी के जरिए जमीन खरीदने और बेचने की पावर दी गई थी और उसी के चलते महेश ने बीकानेर में जमीनें खरीदकर उन्हें बेचने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोटाले के समय राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, जिसका राजनीतिक फायदा उठाते हुए वाड्रा ने बीकानेर में जमीनों की खरीद फरोख्त की वहीं यह मामला विधानसभा से लेकर लोकसभा में भी उठा था, जहां भाजपा ने कांग्रेस को चौतरफा घेरा था।


भाजपा ने भी अपने घोषणापत्र में इस बहुचर्चित घोटाले को उजागर करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया था। भाजपा के केंद्र में आने के बाद से ही वाड्रा की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। यहां तक की प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस घोटाले की जांच करते हुए लगभग सभी जमीनों को सरकार के नाम कर दिया है और मामले की जांच अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed