फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Big question The books have not been reached in the school.

बड़ा सवाल? स्कूल में नहीं पहुंची किताबें पर बाजार में आ गई..

Thu, 15 Jun 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
Big question The books have not been reached in the school.
क‌िताबें - फोटो : अमर उजाला
नए शिक्षा सत्र को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है। छुट्टियां भी समाप्त होने को है और स्कूल फिर से खुलने वाले है। दूसरी तरफ स्कूलों में कक्षा 10 और 12 कि किताबें उपलब्ध कराने में शिक्षा विभाग नाकाम साबित हो रहा है। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों ने भी शिक्षा विभाग की इस ढिलाई का विरोध हो रहा है। इस मामले में एक तथ्य ये भी है कि ये किताबे बाजार में प्रिंट रेट पर आसानी से उपलब्ध हो रही है। जबकि शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में ये किताबें फ्री देता है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी स्कूल खुलने के बाद बिना किताबों के पढ़ाई कैसे करेंगे, यह बड़ा सवाल सामने है। खासकर दसवीं और बारहवीं कक्षा में बोर्ड की परीक्षा होने के चलते विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर संजीदा रहते हैं। 
विज्ञापन


शिक्षक संगठनों ने विभाग से जल्द से जल्द किताबें स्कूल में पहुंचाने की मांग की है। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष शशि भूषण शर्मा ने शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर 19 जून से पूर्व प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयो मे पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। शर्मा का कहना है कि यदि सरकारी स्कूलों में हम गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वास्तव में लाना चाहते हैं तो सरकार को सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध करानी होंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने का कहना है कि विद्यालयों में अब तक किताबें नहीं पहुंचना एक सुनियोजित तरीके से मिलीभगत कर बाजार माफिया को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया हैं। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed