फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   big boss fame fashion designer Imam Siddique mets with fashion designing students in jaipur

फैशन स्टूडेंट्स ने इमाम से सीखीं फैशन की बारीकियां

Thu, 01 Jun 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 01 Jun 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
big boss fame fashion designer Imam Siddique mets with fashion designing students in jaipur
यंग फैशन डिजाइनर्स से रुबरु होते इमाम सिद्दिकी - फोटो : amar ujala
बिग बॉस फेम फैशन डिजाइनर इमाम सिद्दिकी ब्रहस्पतिवार को गुलाबीनगरी जयपुर के फैशन स्टूडेंट्स से रुबरु हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि कब,कौन और कैसे कोई स्टूडेंट्स अपना प्रभाव समाज पर डाल सकता है।
विज्ञापन


 आईएनआईएफडी की ओर से शुरू किए गए ‘स्मार्टर सिटीजन बिफोर स्मार्टर सिटी‘ अभियान के तहत कमला पोद्दार समूह की इकाई जयपुर के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईएनआईएफडी) में आयोजित किए फैशन एंड स्टाइल सेशन में इमाम सिद्दिकी ने स्टूडेंट्स से चर्चा की। उन्होंने फैशन, स्टाइलिंग, ग्रुमिंग, अपनी विशेषज्ञता और अनुभवों के आधार पर विद्यार्थियों को फैशन और स्टाइल के नवीनतम रुझान के बारे में कुछ टिप्स भी दिए।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उन्होंने आईएनआईएफडी, जयपुर की फैकल्टी तथा पोद्दार ग्रुप को लंदन फैशन वीक में लगातार दो सत्रों तक यहां के विद्यार्थियों के संग्रह को अन्य अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनर्स के साथ फैशन स्कॉट में प्रदर्शित करने के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने एक बार फिर आईएनआईएफडी जयपुर के विद्यार्थियों की इस बात के लिए प्रशंसा की कि वे सितम्बर, 2017 में होने वाले तीसरे सत्र में भी रैंप पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने जा रहे है। उन्होंने ‘स्टाइल एंड लुक ऑफ द डे‘ में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कमला पोद्दार ग्रुप की चेयरपर्सन एवं आईएनआईएफडी की डायरेक्टर कमला पोद्दार ने कहा ‘‘कमला पोद्दार समूह का दृष्टिकोण छात्रों को इस प्रकार के वर्कशॉप आयोजित कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है, और डिजाइन के क्षेत्र में उनकी सफलता के लक्ष्य पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed