{"_id":"59ca28124f1c1b9e538b46cf","slug":"big-action-on-chinese-mobile-company-vivo-head-office-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की जानी मानी मोबाइल कम्पनी पर बड़ी कार्रवाई, अॉफिस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन की जानी मानी मोबाइल कम्पनी पर बड़ी कार्रवाई, अॉफिस सीज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Sep 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
वीवो के ऑफिस को सीज करते निगम अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की एक बड़ी व जानी मानी मोबाइल कम्पनी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। नियमों को ताक पर रखने के कारण इस कम्पनी का रीजनल ऑफिस सीज कर दिया गया है।
मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ा है। जयपुर नगर निगम ने मोबाइल कम्पनी वीवो का रीजनल ऑफिस सीज कर दिया है। कम्पनी पर एक करोड़ से ज्यादा का विज्ञापन शुल्क नहीं चुकाने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक आज नगर निगम जयपुर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ट्रिनिटी मॉल, स्वेज फार्म स्थित वीवो कंपनी का रीजनल ऑफिस सीज कर दिया।
यह कार्यवाही वीवो कंपनी द्वारा विज्ञापन शुल्क 1 करोड़ 34 लाख 98 हजार 512 रुपए जमा न करवाए जाने पर की गई है। कार्यवाही के दौरान सिविल लाइन जोन के राजस्व अधिकारी नमन शर्मा और राजस्व अधिकारी होर्डिंग रामकिशोर मेहता, राजस्व निरीक्षक देवानंद शर्मा उपस्थित थे।