{"_id":"59351e2e4f1c1b841c9c7aba","slug":"bhanwari-case-indra-said-framed-me-by-a-political-conspiracy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भंवरी हत्याकांड : इंद्रा ने कहा, मुझे राजनीतिक षड्यंत्र करके फंसाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंवरी हत्याकांड : इंद्रा ने कहा, मुझे राजनीतिक षड्यंत्र करके फंसाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
इंद्रा विश्नोई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी अपहरण और हत्याकांड की मुख्य सूत्रधार इंद्रा विश्नोई ने सीबीआई द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को सिरे से नकार दिया है। इंद्रा विश्नोई ने भंवरी देवी की हत्या की साजिश में शामिल होने से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है।
एटीएस की मदद से सीबीआई की गिरफ्त में आई भंवरी मामले की मास्टरमाइंड इंद्रा विश्नोई ने अब तक की पूछताछ में अपने ऊपर लगे हत्या की साजिश रचने के आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि भंवरी से तत्कालीन मंत्री महिपाल मदेरणा को सबसे ज्यादा खतरा था। भंवरी हत्याकांड की साजिश में ना तो वह और ना ही उसके दोनों भाइयों की भूमिका है। भंवरी ने तत्कालीन जलदाय मंत्री महिपाल मदेरणा की अश्लील सीडी बना रखी थी, जिसके बूते पर वह मदेरणा को ब्लैकमेल कर रही थी। उससे पीछा छुड़ाने के लिए मदेरणा ने ही हत्या कराई है।
हालांकि सीबीआई अब उससे सख्ती से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। सीबीआई को मामले में कुछ नए खुलासे होने की उम्मीद है। इसका कारण इंद्रा ने फरार होने से पहले कहा था कि अगर मेरा मुंह खुला तो कई बड़े चेहरे सामने आएंगे। कई सफेदपोश चेहरे बेनकाब हो जाएंगे।
विज्ञापन
मामले में इंद्रा विश्नोई से सीबीआई के लालसागर स्थित कार्यालय में दिल्ली से आए अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान इंद्रा विश्नोई अगर किसी अन्य पर कोई आरोप लगाती है तो उससे भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि इंद्रा ने अभी तक कोई नया नाम नहीं लिया है। वह सभी गिरफ्तार आरोपियों के बारे में ही बोल रही है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि रिमांड में इंद्रा से यदि कोई नए तथ्य सामने आते हैं तो जांच करके सीबीआई क्लोजिंग चार्जशीट पेश करेगी। सीबीआई उसका पूछताछ नोट बनाकर कोर्ट में पेश कर सकेगी।

अभी यह है केस की स्थिति
राजस्थान एटीएस के हत्थे चढ़ी इंद्रा विश्नोई
- फोटो : amar ujala
भंवरी हत्याकांड में सीबीआई करीब दो सौ गवाहों के बयान करवा चुकी है और आरोपियों के वकील क्रॉस एक्जामिन भी कर चुके हैं। अब मुलजिम बयान शुरू होने वाले हैं। फिर कोर्ट आरोपियों को अपने पक्ष में गवाह लाने को कहेंगे और सीबीआई के वकील क्रॉस एक्जामिन करेंगे। उसके बाद अंतिम बहस और सजा सुनाने की प्रक्रिया होनी है। इस मामले में अभी तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मलखान के साथ ही पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा और परसाराम विश्नोई फिलहाल जेल में है।
सीबीआई के अनुसार भंवरी ने इन्द्रा के इशारे पर ही मदेरणा की अश्लील सीडी बनवाई थी। वे सीडी के बदले मदेरणा से पचास लाख रुपए एेंठने की कोशिश में थे। वह मलखान को परेशान तो कर ही रही थी। उधर, मलखान के परिवार की नजर जलदाय मंत्री पद पर थी जो मदेरणा के पास था। इन्द्रा ने भंवरी को ठिकाने लगाकर मदेरणा को फंसाने की योजना बनाई थी। ताकि भंवरी से भी पीछा छूट जाए और भाई मलखान को मंत्री पद भी मिल जाए। इन्द्रा के निर्देश पर ही सोहनलाल ने 1 सितम्बर 2011 को कार बेचने के बहाने भंवरी को बिलाड़ा बुलाया था। जहां से सोहन व अन्य ने उसका अपहरण कर लिया और मदेरणा की सीडी एेंठने के लिए भंवरी को बिशनाराम गैंग के हवाले कर दिया था। वे भंवरी को बोलेरो में पीछे डालकर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में भंवरी ने प्रतिरोध किया था। उसे चुप कराने के लिए बिशनाराम गैंग ने गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी।